back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Patna: INDIA गठबंधन की सरकार बनी तो देश में इस्लामिक कानून होगा लागू: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

Patna: कर्नाटक में कांग्रेस सरकार की ओर से हिजाब पर प्रतिबंध हटाने की घोषणा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आईएनडीआई गठबंधन की देश में सरकार बनेगी तो इस्लामिक कानून लागू होगा।

पटना (बिहार), हि.स.। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार की ओर से हिजाब पर प्रतिबंध हटाने की घोषणा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यदि देश में राहुल गांधी, कांग्रेस और आईएनडीआईए की सरकार बन गई तो देश में इस्लामिक कानून लागू होगा।

CM सिद्धारमैया ने कर्नाटक में हिजाब पर प्रतिबंध नहीं लगाने की घोषणा की

केन्द्रीय मंत्री ने आज यहां कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कर्नाटक में हिजाब पर प्रतिबंध नहीं लगाने की जो घोषणा की है वह यह दर्शाता है कि यह केवल हिजाब पर प्रतिबंध हटाना नहीं है, बल्कि राज्य में शरिया कानून की स्थापना है। ऐसे में यदि राहुल गांधी, कांग्रेस और आईएनडीआई गठबंधन की देश में सरकार बनेगी तो इस्लामिक कानून लागू होगा।

महिला अपनी इच्छानुसार कुछ भी पहन सकती है

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा लगाया गया हिजाब प्रतिबंध हटा दिया गया है। कांग्रेस सरकार ने हिजाब बैन को हटाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि राज्य सरकार हिजाब प्रतिबंध को वापस लेगी। सिद्धरमैया ने कहा कि राज्य में हिजाब पर कोई प्रभावी प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि इस पर लगे प्रतिबंध जल्द ही वापस ले लिए जाएंगे। दरअसल, हिजाब पर पूर्व की भाजपा सरकार ने 2022 में प्रतिबंध लगाया था।

हिजाब प्रतिबंध को वापस लेगी कांग्रेस सरकार

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घोषणा की कि उनकी सरकार उस आदेश को वापस ले लेगी जिसने मुस्लिम लड़कियों को कक्षाओं के अंदर हिजाब पहनने से प्रभावी रूप से रोक दिया था। उन्होंने कहा, पहनावा, खान-पान…ये आपकी पसंद हैं। मैं बीच में क्यों आऊं? जो ड्रेस चाहो पहनो। जो चाहो खाओ। वह मेरे लिए क्या है? मैं अपना खाना खाऊंगा। तुम अपना खाओ। तुम्हारा अपना अधिकार है और मेरा अपना।  

हिजाब विवाद का मामला सुप्रीम कोर्ट में भी विचाराधीन है

उन्होंने कहा कि वोट के लिए ऐसी राजनीति नहीं करनी चाहिए। हम ऐसा नहीं करते। कर्नाटक के मुख्यमंत्री की यह घोषणा उस समय हुई है जब हिजाब विवाद का मामला सुप्रीम कोर्ट में भी विचाराधीन है। इन सबके बीच अब गिरिराज सिंह ने पूरे मामले में कांग्रेस सहित विपक्ष को घेरा है और इसे देश में शरिया कानून लागू करने की दिशा में बढ़ने वाला कदम बताया है। गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर इंडिया गठबंधन बना है। ऐसे में गिरिराज ने अपने इस बयान से एक साथ सभी विपक्षी दलों को घेरने की कोशिश की है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP से दूरी, बाकी दलों से दोस्ती! UP चुनाव को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने खोले पत्ते, कहा- इन पार्टियों के साथ कर सकते हैं...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चंद्रशेखर आजाद बाराबंकी में आयोजित कांशीराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...