back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार बजट सत्र: 2023-24 इस बार शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर रहेगा फोकस

बिहार विधानमंडल बजट सत्र आगामी 24 फरवरी से शुरु हो रहा है। इस बजट में स्थापना और प्रतिबद्ध मद की राशि बढ़कर 1.37 लाख करोड़ से 1.60 लाख करोड़ हो सकती है।

पटना। बिहार विधानमंडल बजट सत्र आगामी 24 फरवरी से शुरु हो रहा है। आगामी 28 फरवरी को वित्तीय बजट 2023-24 को विधानमंडल में वर्तमान वित्त मंत्री विजय चौधरी पेश करेंगे। इसका आकार करीब 2.60 लाख करोड़ रुपये का हो सकता है। इस बजट में स्थापना और प्रतिबद्ध मद की राशि बढ़कर 1.37 लाख करोड़ से 1.60 लाख करोड़ हो सकती है।

बजट होगा खास
बजट में शिक्षा,रोजगार,स्वास्थ्य और ग्रामीण आधारभूत संरचना पर ज्यादा फोकस रहने की संभावना है। चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 और उसके पीछे 2021-22 का बजट का आकार क्रमश: 237 लाख और 2.18 लाख करोड़ का था। इसमें 2022-23 में 2.37 लाख करोड़ के बजट में से योजना मद में 1.37 लाख करोड़ का प्रवधान था, जिसमें अकेले वेतन मद में 64,788 करोड़ रुपये का बजट था। वहीं 2021-22 में बजट का आकार 2.18 लाख करोड़ का था, जिसमें से विकास योजना मद में एक लाख करोड़ और और स्थापना तथा प्रतिबद्ध व्यय में 1.17 लाख करोड़ का प्रवधान किया गया था।

सरकार अच्छा काम कर रही है
बिहार सरकार की एशियाई डेवलपमेंट रिसर्च इंस्टिट्यूट के चीफ इकोनॉमिस्ट सुधांशु ने कहा कि बिहार में चुनौतियां कई है, लेकिन सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। बजट का आकार बढ़ेगा तो इससे आधारभूत संरचाना के साथ-साथ कृषि और रोजगार के अवसर में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि बजट का आकार अगर 10 प्रतिशत बढ़ता है तो महंगाई भी उसी हिसाब से बढ़ी है। यह बढ़ोतरी उसमें यह बजट सहायक होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...