back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Patna Airport: मां की मौत की खबर पाकर Indigo पायलट को लगा सदमा, फ्लाइट उड़ाने से किया इनकार

Patna Airport: यूं तो विमान में तकनीकी खराबी, यात्रियों की परेशानी या खराब मौसम की वजह से हवाई सफर में देर होती है लेकिन बुधवार को पटना से पुणे जा रही इंडिगो की फ्लाइट की देरी होने की वजह पायलट रहा।

पटना (बिहार), (हि.स.)। यूं तो विमान में तकनीकी खराबी, यात्रियों की परेशानी या खराब मौसम की वजह से हवाई सफर में देर होती है लेकिन बुधवार को बिहार की राजधानी पटना से पुणे जा रही इंडिगो की फ्लाइट की देरी होने की वजह विमान का पायलट रहा। पायलट ने कहा कि उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। इस स्थिति में वह फ्लाइट नहीं उड़ा सकता।

मां की मौत की सूचना मिली। इस बात को लेकर पायलट सदमे में चला गया

दरअसल, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-126 बुधवार को 01:25 बजे पटना से पुणे जाने के लिए उड़ान भरने को तैयार थी लेकिन इसी समय पायलट ने विमान उड़ाने से इंकार कर दिया। जिस वक्त पायलट फ्लाइट को उड़ाने की तैयारी कर रहा था उसी वक्त उसकी मां की मौत की सूचना मिली। इस बात को लेकर पायलट सदमे में चला गया। अब वो इस स्थिति में नहीं था कि विमान उड़ा सके। पायलट ने विमान उड़ाने से मना कर दिया और फिर घर चला गया।

चार घंटे देर से विमान ने भरी उड़ान, दिल्ली से बुलाया गया पायलट

पायलट के घर चले जाने पर विमान टेकऑफ करने में हो रही देरी को लेकर यात्री बार-बार एयर होस्टेस से सवाल करते रहे लेकिन एयर होस्टेस को भी सही जानकारी नहीं होने की वजह से वह यात्रियों को कुछ बताने से इंकार करती रही। फिर दिल्ली से आने वाली फ्लाइट से अतिरिक्त पायलट को पटना बुलाया गया। यह जानकारी मिलने के बाद एयर होस्टेस ने यात्रियों को बताया कि दिल्ली से पायलट निकल चुके हैं। पटना पहुंचने पर उड़ान भरेंगे। करीब 04:15 बजे दिल्ली से पायलट और शाम 04:41 में पायलट यात्रियों को लेकर पुणे के लिए रवाना हुई। इसके बाद यात्रियों ने चैन की सांस ली। यह एक तरह से इंडिगो के लिए दुविधा की बात थी, ऐसी परिस्थिति में पायलट का विमान का उड़ान भरना ठीक नहीं था। पायलट ने एकदम ठीक निर्णय लिया।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...