back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिंहेश्वर मंदिर में बाबा के खजाना पर पंडा का डाका

मधेपुरा, 17 अप्रैल (हि. स.) । बिहार का प्रसिद्ध शिव मंदिर, ऋषि श्रृंग का आश्रम, बाबा भोले की नगरी मधेपुरा का सिंहेश्वर धाम में बाबा भोले के खजाने में सेंधमारी हो रही है।बाबा के संपत्ति के रक्षक ही भक्षक बन बैठे है।यहां भक्तो के द्वारा दान में किये गए राशि को पंडा और ट्रस्टी सदस्य मिलकर गायब करते है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमे साफ साफ दिख रहा है किस तरह आंख में धूल झोंककर नोट को गायब कर देते है। ट्रस्ट के सदस्य के साथ मंदिर के पांडा भी इस चोरी के साझीदार है। मधेपुरा का सिंहेश्वर धाम बिहार का प्रसिद्ध शिव मंदिर है। यहाँ सावन, भादो और शिवरात्रि के मौके पर लाखों श्रद्धालु आते हैं और बाबा को चढ़ावा में कीमती धातु और पैसे चढाते हैं।सप्ताह, 10 दिनों में इस राशी की गिनती की जाती है। नियम के अनुसार इस गिनती में ट्रस्ट के कुछ सदस्य, अंचल के सरकारी कर्मी और ट्रस्ट के प्रबंधक या रोकड़पाल को रहना है।गिनती की सारी प्रकिया वीडियो ग्राफी में होनी है।भले जिन लोगों को गिनती में रहना है वे नहीं रहते लेकिन विडियोग्राफी होती है। कभी शायद इस वीडियो को गौर से किसी ने न देखा होगा। मंदिर के अधिकारीयों को घन्टों का वीडियो देखने का समय कहाँ है।इसका फायदा अब तक मंदिर के भ्रष्ट ट्रस्टी और पांडा उठा रहे है लेकिन इस घंटों के वीडियो में से कुछ मिनट का वीडियो काफी अहम है। उपलब्ध वीडियों में माथे पर चंदन, पीताम्बरी धोती पहने सख्स पुजारी के भेष में चोर है और जो धोती बंडी पहने इधर-उधर भटकते हुए पैर से पैसा चोर पांडा तक पहुँचाने का काम कर रहा है वह मंदिर न्यास समिति का सदस्य है।इस दोनों के खेल को ढकने के लिए कैमरे के सामने आने वाला एक अन्य पुजारी भी इस खेल का साझीदार बताया जाता है। मंदिर में पैसे की गिनती की प्रक्रिया को समझिये पहले दान पेटी से पैसे को बहार आँगन में लाया जाता है फिर उसे पानी से साफ किया जाता है और उसमें से बड़े नोटों को अलग कर गिनती के लिए बरामदे पर दिया जाता है ।जब लोग पैसे साफ करने और गिनती में मग्न हो जाते हैं तो इन बाबा के गुनहगारों का खेल शुरू होता है। आप आप समझिये बाबा तो भोले हैं शायद उनके भोलेपन का ये चोर पांडा और भ्रष्ट ट्रस्टी फायदा उठा रहे हैं लेकिन सवाल है कानून और मंदिर प्रबंधन क्या कर रहा है? इस चोरी का वीडियो सामने आने के बाद बाबा के भक्त आक्रोशित हैं। मधेपुरा यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल यादव ने इस मामले में वरीय अधिकारी से भ्रष्ट पांडा और ट्रस्टी पर कार्रवाई की मांग की है। वही एसडीएम और मंदिर न्यास समिति के सचिव ने जांच कर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एसडीओ नीरज कुमार ने कहा कि आपके माध्यम से जानकारी मिली है।जांच करवाकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/प्रशांत/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...