back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कुख्यात दस्यु सरगना फूलेना चौधरी पुलिस के गिरफ्त में

बगहा, 14 अप्रैल(हि.स.)।चंपारण- गोपालगंज जिला के दियारा इलाके में आतंक का पर्याप्त रहा कुख्यात दस्यु सरगना बीरबल चौधरी उर्फ फुलेना चौधरी को पूर्वी चम्पारण की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।दस्यू सरगना फूलेना पर कई लाख की रंगदारी मांगने, सात लोगों को एक साथ हत्याकर मौत की नींद सुला देने का आरोप है।ग्रामीणों के अनुसार कुख्यात दस्यु सरगना को मोतिहारी पुलिस के द्वारा सुगाव द्विवारदेवी मठ के समीप मन के किनारे से गिरफ्तार कर लिया गया है, इसकी पुष्टि, बेतिया एसपी ,उपेंद्र नाथ वर्मा ने भी की है। कुख्यात दस्यु सरगना पर कई जिले के विभिन्न थानों में दर्जनभर कांड दर्ज है, पुलिस उसका अपराधिक इतिहास खंगाल रही है। बेतिया की पुलिस भी कुख्यात दस्यु सरगना को कई मामले में पूछताछ के लिए रिमांड पर ले सकती है। ज्ञातव्य हो कि वर्ष 1984 में मिनी चंबल के नाम से मशहूर ,पश्चिम चंपारण जिला के योगापट्टी थाना क्षेत्र के ढबेलवा व कोल्हापुर के बीच सरेह में 7 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी।जिन सात लोगों की हत्या की गई थी , उनमें कोल्हापुर गांव निवासी ठग गद्दी ,मोतीलाल गद्दी ,पन्नालाल गद्दी, मोदी गद्दी, मुसाफिर गद्दी, नंदू गद्दी,अमरदेव गद्दी शामिल थे| इन सभी से दस्यु सरगना के द्वारा सात लाख रूपया रंगदारी की मांग की गई थी। मामले में हत्या के बाद योगापट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी, तब से यह कुख्यात अपराधी फरार चल रहा था। हिन्दुस्थान समाचार /अरविंद/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...