back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जिले में संचालित सिपाही भर्ती परीक्षा में नौ निष्कासित,तीन मुन्नाभाई गिरफ्तार

सहरसा,21मार्च(हि.स.)।केन्द्रीय चयन परिषद द्वारा रविवार को बिहार पुलिस संगठन में सिपाही पद के लिए जिला मुख्यालय के 15 केंद्रों पर कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण परीक्षा आयोजित किया गया। परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं परीक्षा कार्य में संलग्न केन्द्राधीक्षक एवं वीक्षक सतर्क एवं सक्रिय रहकर पूरी मुस्तैदी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। सभी स्तर के दंडाधिकारी, जोनल एवं गश्ती दल दंडाधिकारी भ्रमनशील रहकर विधि-व्यवस्था संधारण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा का आयोजन सुनिश्चित कराते रहे। सभी परीक्षार्थियों का दो स्तर पर फ्रीसकिंग की गई।किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के अंदर अवांछित सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं दी गई।दो पालियों में आयोजित परीक्षा में लगभग 16 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। केंद्रों पर जांच के क्रम में बुद्धा पब्लिक स्कूल सहित अन्य केन्द्रों पर नौ परीक्षार्थियों को कदाचार के आरोप में पकडा गया। जबकि दूसरे पाली में तीन मुन्ना भाई भी हिरासत में लिए गये। इन सभी को सदर थाना भेजा गया।जिला शिक्षा पदाधिकारी जयशंकर प्रसाद ठाकुर ने बताया कि जिला मुख्यालय के 15 केंद्रों पर दो पालियों में कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण परीक्षा संचालित हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों पालियों में लगभग 16 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ प्रश्न पत्र सभी केंद्रों पर निर्धारित समयानुसार पहुंचाए गए हैं। परीक्षा के दौरान सदर एसडीओ शंभूनाथ झा, एसडीपीओ संतोष कुमार सभी केंद्रों पर पहुंच लगातार जायजा लेते रहे। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा संचालित की गई है।उन्होंने बताया कि प्रथम पाली में कदाचार के आरोप में विभिन्न केंद्रों से नौ परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया है।जिनमें एक परीक्षार्थी मोबाइल के साथ पकड़ा गया। मोबाइल से चोरी करने वाले परीक्षार्थी पर एफआईआर दर्ज करते हुए जेल भेजा जाएगा। जबकि अन्य आठ अन्य परीक्षार्थियों से दो हजार रूपये जुर्माना की राशि वसूल कर छोडा जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि द्वितीय पाली में आरएम कॉलेज से एक एवं जिला गर्ल्स स्कूल से दो मुन्ना भाई को पकड़ा गया है। इसे हिरासत में लेते हुए सदर थाना भेज दिया गया है। सभी मुन्ना भाई को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय पर परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश पूरी जांच के बाद दिया गया। हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵