नवादा,11 मार्च (हि.स.)।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार से राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर ने बिहार के नवादा जिला स्थित कादिरगंज एवं जेपी आश्रम शेखोदेवर स्थित हथकरघा उद्योग केंद्र से निर्मित चादर व हथकरघा उद्योग से निर्मित सूती वस्त्र भेंट स्परुप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी। विवेक ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात किया।विवेक ठाकुर ने बिहार के भूले हुए हस्तकला एवं हथकरघा उद्योग केंद्र को पुनर्जीवित करने का जो प्रयास किया है इससे प्रधानमंत्री भी अवगत हुए। प्रधानमंत्री ने इसकी सराहना की और विवेक ठाकुर को प्रोत्साहित व प्रेरित किया। विवेक ठाकुर ने प्रोत्साहन के लिए प्रधानमंत्री को आभार व्यक्त किया। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन




