back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों के लिए वरदान साबित हो रहा मनरेगा योजना

सुपौल, 23 मई (हि. स.)। कोरोना महामारी के दूसरी लहर और लॉकडाउन के चलते आम लोगों से लेकर दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों को रोजगार नहीं मिलने के कारण स्थिति दयनीय बनी हुई है। स्थिति यह है कि दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों को घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया लेकिन इस बीच अब मनरेगा योजना की पहल से मजदूरों को गांव में ही रोजगार दिया जा रहा है। ताकि दैनिक मजदूरी करने वाले अपने गांव में ही रोजगार के माध्यम से अपना भरण पोषण कर सके। सदर प्रखंड के हरदी पश्चिम पंचायत स्थित तलाबे नदी के कारण मुहाने पर बसे गांव को अपने आगोश में लेने लगा है। जिसके कारण गांव के अधिकांश लोग इसके धारा से प्रभावित हैं। इसी को देखते हुए मनरेगा योजना के तहत फ्लूड प्रोटेक्शन बाढ़ सुरक्षा हेतु नदी का चिरान कर उसके धारा को समतुल्य रूप से बहाव करने का काम किया जा रहा है। जिसमें क्षेत्र के दैनिक मजदूरी करने वाले लगभग 250 लोगों को रोजगार दिया गया है। पीआरएस अरुण कुमार ने बताया कि सरकारी निर्देश का अनुपालन किया जा रहा है। कोविड गाइडलाइन पालन कराते हुए हर मजदूर को मास्क, सेनिटाइजर व साबुन उपलब्ध कराया गया है और समाजिक दूरी का पालन करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ राजीव/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...