back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मैट्रिक छात्रों के लिए बड़ी खबर! Bihar Board 10th Admit Card 2026 जारी, स्कूल से लेना होगा एडमिट कार्ड

बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB), पटना ने कक्षा 10 (मैट्रिक) बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बोर्ड के अनुसार, 6 जनवरी 2026 से एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिए गए हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB), पटना ने कक्षा 10 (मैट्रिक) बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बोर्ड के अनुसार, 6 जनवरी 2026 से एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिए गए हैं। हालांकि, छात्र इन्हें खुद ऑनलाइन डाउनलोड नहीं कर सकते। एडमिट कार्ड केवल स्कूल के माध्यम से ही दिए जाएंगे। बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.org से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और छात्रों को वितरित करें।

स्कूल कैसे डाउनलोड करेंगे एडमिट कार्ड?

स्कूल के प्रधानाचार्य या अधिकृत शिक्षक अपने स्कूल आईडी और पासवर्ड से वेबसाइट पर लॉग इन करेंगे। इसके बाद वे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उस पर हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर लगाकर छात्रों को देंगे। बिना हस्ताक्षर और मुहर के एडमिट कार्ड मान्य नहीं होंगे। छात्रों को अपने स्कूल से समय पर एडमिट कार्ड लेना होगा। एडमिट कार्ड मिलने के बाद उसमें लिखी सभी जानकारी ध्यान से जांच लें, जैसे नाम सही है या नहीं रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर परीक्षा केंद्र का नाम और पता विषय और परीक्षा की तारीख अगर किसी तरह की गलती दिखे तो तुरंत अपने स्कूल को जानकारी दें, ताकि समय रहते सुधार किया जा सके।

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी?

बिहार बोर्ड 10वीं के एडमिट कार्ड में ये जरूरी जानकारियां रहेंगी छात्र का नाम. रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर परीक्षा केंद्र का नाम और पता. विषयवार परीक्षा तिथि और समय बोर्ड के अनुसार, कक्षा 10 की थ्योरी परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक चलेंगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में दिए गए टाइम टेबल के अनुसार अपनी तैयारी करें। एडमिट कार्ड के बिना किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा के दिन समय से पहले केंद्र पर पहुंचें। एडमिट कार्ड को सुरक्षित रखें, इसे खोने न दें। बिहार बोर्ड ने कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। कक्षा 12 के प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड intermediate.biharboardonline.com पर उपलब्ध हैं। थ्योरी परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे। बोर्ड ने छात्रों और स्कूलों को सलाह दी है कि वे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर जाकर अपडेट और जरूरी निर्देश जरूर चेक करते रहें।

Advertisementspot_img

Also Read:

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 12वीं कक्षा के मैथ्स एग्जाम के बाद एक अजीब मामला सामने आया है। 9 मार्च...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...