back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में बड़ा ट्रेन हादसा, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 8 बोगी हुई बेपटरी; रेलवे ने किया हेल्पलाइन नंबर जारी

Train Accident: बिहार के बक्सर जिले के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास बीती रात 9:35 बजे आनंद विहार से असम के कामख्या तक जाने वाली नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 2506) दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

पटना, रफ्तार डेस्क (हि.स.)। Bihar Rail Accident: बिहार के बक्सर जिले के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास बीती रात 9:35 बजे आनंद विहार से असम के कामख्या तक जाने वाली नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 2506) दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें अबतक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हादसे में अबतक करीब 200 यात्रियों के चोटिल होने की जानकारी सामने आई है, जिनमें से 70 के करीब गंभीर रूप से घायल बताए जा रहें है। 

मृतकों की संख्या पांच बताई जा रही है

बक्सर के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं, राहत कार्य में जुटी पुलिस ने एक और शव बरामद होने की पुष्टि की, जिससे मृतकों की संख्या पांच हो गई। भोजपुर के जिलाधिकारी राजकुमार ने बताया कि दुर्घटना में 70 यात्री जख्मी हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने 100 के करीब यात्रियों के घायल होने की बात कही है। पूर्व मध्य रेलवे के जीएम अनुपम शर्मा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन के यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। घटनास्थल पर एक रेक पहुंचाया गया जिससे नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने किया ट्वीट

जीएम अनुपम शर्मा और दानापुर रेल मंडल के डीआरएम जयंत कुमार चौधरी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। राहत कार्य जारी है। राहत यान, रेस्क्यू ट्रेन क्रेन और मेडिकल टीम मौके पर लगातार काम कर रही है। एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंच कार्य कर रही हैं। राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग बिहार के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत नियंत्रण कक्ष में स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के साथ राहत, बचाव व रसद जुटाने व अन्य सभी व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। अस्पताल अलर्ट है। गाड़ियों के लिए जिले के टोल फ्री कर दिए गए हैं।

इस रूट की कुछ ट्रेनों को रोका, कुछ डायवर्ट

पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि दुर्घटना के बाद इस रूट की सभी ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर रोक दिया गया है। कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। सीमांचल एक्सप्रेस दिलदार नगर में, गुवाहाटी राजधानी दानापुर में रोकी गई है। विभूति, पंजाब मेल समेत अन्य ट्रेनों को वाराणसी से ही दूसरे रूट से किउल भेजा गया है। दुर्घटना के कारणों का पता अभी नहीं चला है। ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने से थोड़ी देर पहले पटना-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति, और राजेंद्रनगर अजमेर जियारत एक्सप्रेस यहां से गुजर चुकी थीं। ऐसे में तकनीकी विशेषज्ञ प्वांइट फेल्योर का अनुमान लगा रहे हैं।

यात्रियों ने बताई आपबीती

हादसे में बेगूसराय जिले के बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस से दिल्ली से बेगूसराय आ रहे परिवार के साथ आ रही महिला यात्री ऋषि सिंह ने बताया कि हमलोग स्लीपर क्लास के एस-3 बोगी में सवार थे। रात में 9:30 बजे खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी जोरदार झटका लगा। जबतक कुछ समझ पाते, हर ओर चीख-पुकार मच गई। घटना के थोड़ी देर बाद ही स्थानीय लोग, प्रशासन तथा रेल विभाग के कर्मी आए तथा राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। दुर्घटना के बाद सुबह करीब तीन बजे घटनास्थल से स्पेशल ट्रेन कामाख्या के लिए चली। जिसमें बड़ी संख्या में लोग बरौनी और बेगूसराय आए हैं। दिल्ली से पर्व मनाने घर आ आए यात्री राम विनोद, अजय एवं सुशीला देवी आदि ने बताया कि हम लोग आगे के जनरल बोगी में सवार थे। अचानक क्या हुआ कुछ पता नहीं चल सका। हर ओर सिर्फ चीख-पुकार मची हुई थी। हादसा होते ही हम लोग किसी तरह ट्रेन से बाहर आए।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव लिया संज्ञान

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, बक्सर में घटना स्थल पर राहत-बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन, रेल अधिकारी और स्थानीय लोग टीम के रूप में काम कर रहे हैं। रेलवे वार रूम ने भी काम शुरू कर दिया है। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक Anant Singh अब जेल के बाहर आ सकेंगे। उन्हें पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...