back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mission 2024: बिहार में NDA की सीट शेयरिंग पर बन गई बात, BJP को 17 और चिराग को 5, तो JDU को मिली इतनी सीटें

Lok Sabha Election 2024: बिहार में एनडीए (NDA) के अंदर सीट शेयरिंग को लेकर बात बन गयी है। भाजपा इस लोकसभा चुनाव में 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम हुआ है। बिहार में एनडीए (NDA) के अंदर सीट शेयरिंग को लेकर बात बन गयी है। भाजपा इस लोकसभा चुनाव में 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड को 16 सीटें मिली हैं। तो वहीं, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को पांच सीटें मिली है। इसी के साथ उपेंद्र कुशवाहा और मांझी की पार्टी को 1-1 सीट मिली है।

NDA से पशुपति पारस का पत्ता साफ

दरअसल, बिहार में पिछले कई महीनों से NDA के अंदर सीट शेयरिंग को लेकर बात नहीं बन पा रही थी। आज बिहार में एनडीए ने प्रेस कांफ्रेस कर को सीट शेयरिंग की जानकारी दी है। एनडीए के नेताओं ने सीट शेयरिंग को लेकर जो जानकारी दी है उसके मुताबिक बिहार में बीजेपी 17, जेडीयू 16, लोजपा रामविलास 5 और उपेंद्र कुशवाहा 1 और जीतन राम मांझी 1 सीट पर चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले मीडिया में चर्चा थी कि पशुपति नाथ पारस को भी एनडीए में एक सीट मिल सकती है। हालांकि, अब साफ है कि एनडीए ने पशुपति पारस का पत्ता साफ कर दिया है।

भाजपा इन सीटों पर लड़ेगी चुनाव?

एनडीए के अंदर तय हुए फॉर्मूले के अनुसार भाजपा के खाते में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, अररिया, दरभंगा उजियारपुर, सारण, महाराजगंज,बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, अररिया, आरा, बक्सर की सीट तय की गई है। इन सभी सीटों बीजेपी चुनाव लड़ेगी।

इन सीटों पर चलेगी JDU की तीर कमान

इसके साथ जेडीयू के खाते में वाल्मीकिनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद, शिवहर सीटें गई है। इन सीटों पर जेडीयू का प्रत्याशी चुनावी मैदान में विगुल फुकने को तैयार है।

चिराग पासवान को मिली इन सीटों की कमान

वहीं एनडीए के अंदर तय हुए फॉर्मूले में जीतन राम मांझी की पार्टी HAM को गया की सीट दी गई है। जबकि उपेंद्र कुशवाहा कारकाट सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ चिराग पासवान को हाजीपुर, वैशाली, जमुई, खगड़िया, समस्तीपुर सीट मिली है।

कुल सात चरणों में होंगे मतदान

गौरतलब है कि बिहार में पूरे देश की तरह कुल सात चरणों में मतदान कराया जाएगा। पहले चरण में 4 सीटों पर, दूसरे चरण में 5 सीटों पर, तीसरे चरण में 5 सीटों पर, चौथे चरण में 5 सीटों पर, पांचवें चरण में 5 सीटों पर, छठवें चरण में 8 सीटों पर और सातवें चरण में 8 सीटों पर मतदान होगा।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में नई हलचल तेज! बंद कमरे में युवा विधायकों के साथ खास बैठक, जानिए क्या प्लान बना रहे हैं निशांत कुमार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में इन दिनों एक नया नाम तेजी से चर्चा में है Nishant Kumar। Nitish Kumar के बेटे निशांत...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...