back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जघन्य हत्याकांड में पिता सहित दो पुत्रों को उम्रकैद, 30 हजार का जुर्माना

नवादा 24 मार्च (हि स)। नवादा के सिविल कोर्ट के न्यायाधीश ने बुधवार को पीट-पीटकर हत्या कर देने के मामले में एक ही परिवार के तीन लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। उम्र कैद की सजा पाने वालों में से पिता व उनके दो पुत्र हैं। नवादा के नवम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य प्रकाश शुक्ला ने यह सजा सुनाई। गाथा के अनुसार पिछले वर्ष 2018 में कादिरगंज के खतना गाँव निवासी छोटन ठाकुर मारपीट में बुरी तरह घायल हो गए थे। अस्पताल में इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई थी । इस मामले में मृतक के पुत्र साजन ठाकुर ने जय प्रकाश ठाकुर ,शशिकांत ठाकुर तथा कुंदन ठाकुर के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराया था । न्यायाधीश ने इस कांड के अभियुक्त जयप्रकाश ठाकुर , शशिकांत ठाकुर व कुंदन ठाकुर को हत्या मामले में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास तथा प्रत्येक को 10 हजार रुपये अर्थ दंड की सजा सुनाई।अर्थदंड की कुल राशि 30 हजार में से 15 हजार रुपये पांच पीड़ितों को देने का तथा शेष 15 हजार रुपये सरकारी खाते में जमा करने का आदेश जारी किया है। इस घटना में गवाहों के बयान और ठोस सबूतों के आधार पर सजा सुनाई गई। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs SA: टी20 सीरीज शुरू होने से ठीक पहले टीम इंडिया पर ICC का झटका, KL राहुल ने स्वीकारा जुर्माना

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज मंगलवार, 9 दिसंबर से शुरू हो रही है, लेकिन उससे...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...