back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लखीसराय पुलिस का सिरदर्द 50 हजार का इनामी अपराधी निशांत बेगूसराय में गिरफ्तार

बेगूसराय, 21 मार्च (हि.स.)। लखीसराय पुलिस के लिए सिरदर्द बना 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी जैतपुर निवासी निशांत कुमार उर्फ कारेलाल को शनिवार की रात पुलिस ने बेगूसराय से गिरफ्तार कर लिया। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और बेगूसराय पुलिस को यह सफलता नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया मोहल्ले से मिली है। निशांत के साथ उसके तीन सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है, चर्चा हथियार बरामद होने की भी है लेकिन पकड़े गए अपराधी एवं हथियार के संबंध में छानबीन जारी रहने के कारण पुलिस अभी कुछ बोल नहीं रही है। लंबे समय से निशांत के पीछे पड़ी एसटीएफ को शनिवार की रात सूचना मिली थी वह बेगूसराय नगर क्षेत्र के पोखरिया मोहल्ले में छुपकर रह रहा है। इसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर उसे साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान उसने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बताया जा रहा है कि लखीसराय जिला के बड़हिया थाना के जैतपुर गांव निवासी स्व. रामनरेश सिंह के पुत्र निशांत कुमार उर्फ कारेलाल पर लखीसराय एवं पटना जिला में रंगदारी, आर्म्स एक्ट, लूट एवं हत्या के दस मामले दर्ज हैं तथा लंबे समय से फरार चल रहा है। विगत जनवरी में निशांत को फरार घोषित करते हुए 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। निशांत उर्फ कारेलाल का लंबे समय का कोई अपराधिक इतिहास नहीं है। अपने गिरोह के साथ मात्र दो-तीन साल में ताबड़तोड़ अपराध कर सुर्खियों में आए निशांत के परिवार का भी कोई आपराधिक बैकग्राऊंड नहीं है। इसके बाद भी कम समय में ही उसने हत्या, लूट, रंगदारी और गोलीबारी की दस घटनाओं को अंजाम दिया है। दर्ज कांडों में सबसे अधिक आठ केस बड़हिया थाना में दर्ज हैं, जबकि एक केस वीरूपुर और एक केस पटना जिले के बाढ़ थाना में दर्ज हैं। निशांत की गिरफ्तारी से कई बड़े मामले का पर्दाफाश होने की संभावना है। फिलहाल पुलिस द्वारा इस संबंध में विशेष जानकारी दिए जाने की प्रतीक्षा की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵