किशनगंज, 13 मार्च (हि.स.)।लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत बेहतर प्रदर्शन किशनगंज जिला को राज्य में टॉप-3 में रैंकिग मिला है।लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत बेहतरीन और खराब प्रदर्शन करने वाले जिलों की रैंकिंग जारी की गयी है।वर्ष 2021 में फरवरी तक इस अधिनियम में किये कार्यों की समीक्षा करने के बाद यह रैंकिंग तैयार की गयी है। इसके अनुसार सबसे बेहतर प्रदर्शन किशनगंज और सबसे खराब प्रदर्शन पश्चिम चंपारण जिले का रहा है।इन -3 जिलों में किशनगंज, शेखपुरा और शिवहर हैं, जबकि सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले तीन जिलों में पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी शामिल हैं।हिन्दुस्थान समाचार /सुबोध




