back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

JDU Meeting: Nitish ने कहा जदयू के अंदर सब कुछ ठीक, सालाना होती है पार्टी की बैठक; नया कुछ भी नहीं

Bihar News: भूतपूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता स्व. अरुण जेटली की जयंती के मौके पर सीएम नीतीश ने पटना में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

पटना, (हि.स.)। भूतपूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता स्व. अरुण जेटली की जयंती के मौके पर सीएम नीतीश ने पटना में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने पार्टी के अंदर किसी भी तरह के अंतर्कलह से इनकार करते हुए कहा कि जदयू कोर कमेटी की हर साल बैठक होती है। इसमें नया कुछ भी नहीं है।

साल में हम लोग एक बार राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की बैठक करते हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि जदयू की बैठक पहले से दिल्ली में तय है। यह सामान्य बैठक है। हर वर्ष हम लोग इस तरह की बैठक करते हैं। सीएम ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर पार्टी में ऐसा कुछ भी नहीं है। साल में हम लोग एक बार राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की बैठक करते हैं। पार्टी के अन्दर सब कुछ सामान्य है। भाजपा के साथ जाने के सवाल पर उन्होंने इसे कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

अनर्गल खबर चला रहे हैं

दूसरी ओर, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ललन सिंह के इस्तीफे की खबर पर मीडिया से बात की और बड़े ही सधे हुए अंदाज में जवाब दिया कि हम लोगों ने लाखों नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया। यह किसी को पच नहीं रहा है। इसलिए अनर्गल खबर चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया भी हमारी उपलब्धि को नहीं दिखाती है। पत्रकारिता जो तीन-तीन महीने पर इस तरह के आधारहीन खबर चलाने के लिए जागती रहती है और गलत खबर चलाती है तो इसपर क्या ही कहना है।

बिहार में हो रहे काम और मुद्दे को लोग ढंकना चाह रहे हैं

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में हो रहे काम और मुद्दे को लोग ढंकना चाह रहे हैं। इसलिए इस तरह की अफवाह उड़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हमलोग इस मामले पर कितनी बार सफाई दें भाई। कल ही इस मामले पर विजय चौधरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। फिर भी आपलोग एक ही सवाल पूछ रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵