back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ED ने नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में तेजस्वी यादव को फिर भेजा समन, पूछताछ के लिए बुलाया दिल्ली

New Delhi: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नौकरी के बदले जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को फिर नया समन भेजा है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नौकरी के बदले जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को फिर नया समन भेजा है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने तेजस्वी यादव को 5 जनवरी को दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है।

तेजस्वी को 5 जनवरी को ईडी मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया है

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि ईडी ने नौकरी के बदले जमीन घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए फिर समन जारी किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने तेजस्वी को 5 जनवरी को नई दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले ईडी ने तेजस्वी को 22 दिसंबर और लालू प्रसाद यादव को 27 दिसंबर को पेश होने के लिए समन भेजा था। हालांकि, वे कल ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए।

नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में समन जारी किया

जानकारी के मुताबिक बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के वकील ने ईडी से पूछताछ में शामिल होने के लिए अगली तारीख की मांग की थी। दरअसल, ईडी इस मामले में 11 अप्रैल को तेजस्वी यादव से करीब आठ घंटे तक पूछताछ कर चुका है लेकिन पहली बार उसने लालू प्रसाद यादव को भी इस मामले में समन जारी किया है। जांच एजेंसी ने यह समन दिल्ली के व्यवसायी और बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के करीबी अमित कात्याल की गिरफ्तारी के एक महीने बाद नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में जारी किया है।

ED ने किस आधार पर समन भेजा

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने यह समन सीबीआई के 18 मई, 2022 को लालू प्रसाद यादव, पूर्व सीएम राबड़ी देवी और मीसा भारती सहित 17 लोगों के खिलाफ नौकरी के बदले जमीन लेने के आरोपों को लेकर दर्ज एफआईआर के आधार पर जारी की है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आज जेल से बाहर आएंगे बाहुबली नेता अनंत सिंह, समर्थकों में जश्न का माहौल; कल मोकामा में करेंगे मंदिर में पूजा और रोडशो

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह आज...
spot_img

Latest Stories

Purple Cap Winners: गेंदबाजों की बादशाहत का प्रतीक, जानिए किन भारतीयों ने मचाया धमाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जहां...

200MP कैमरे वाला Samsung Galaxy S25 Ultra हुआ सस्ता, Flipkart पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जानिए कितनी होगी बचत?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने...

Shiv Thakare ने जीता The 50 का खिताब, फैन को मिली प्राइज मनी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द 50 शो' (The 50)...

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵