back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजधानी पटना में बीती रात जोरदार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, 145 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई

पटना, 26 जून (हि.स.)। राजधानी पटना में बीती रात हुई तेज बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बीती रात राजधानी पटना में जोरदार बारिश हुई है। आधी रात को शुरू हुई बारिश कई घंटों तक जारी रही और मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार पटना में 145.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग में बारिश को लेकर पटना में जो ताजा आंकड़े जारी किए हैं उसके मुताबिक शुक्रवार की शाम 8:30 बजे से लेकर शनिवार सुबह 5:30 बजे तक पटना में 145.4 मिलीमीटर बारिश हुई। पटना में 145 मिलीमीटर बारिश होने की वजह से ज्यादातर इलाकों में सुबह जलजमाव देखने को मिल रहा है। शाम तक जो मोहल्ले और सड़कें सूखी हुई थी अभी वहां घुटने भर पानी जमा हो चुका है। राजधानी पटना के लोगों को अब इस जलजमाव की समस्या का सामना अगले कई दिनों तक करना पड़ सकता है। नगर निगम खबर लिखे जाने तक जलजमाव को लेकर सक्रिय नहीं हुआ था। मौसम विभाग ने दो दिन पहले से जो पूर्वानुमान जारी किया था उसके मुताबिक पटना में बारिश एक हफ्ते तक नहीं होनी थी लेकिन बीती रात हुई बारिश ने हर तरफ पानी-पानी कर दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵