back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गिरिराज ने बेगूसराय में 14 सड़कों के निर्माण की अनुशंसा की

बेगूसराय, 30 मार्च (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने मंगलवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-3 के तहत बेगूसराय जिले में लोक महत्व की 14 बड़ी सड़कों के निर्माण की अनुशंसा की है। निविदा के बाद जल्द ही काम प्रारंभ हो जाने की उम्मीद है। सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर ने कहा कि गिरिराज सिंह ने मंगलवार को ग्रामीण कार्य विभाग बिहार के सचिव को पत्र लिखकर बछवाड़ा प्रखंड में चमथा बाजीतपुर पुराने सड़क से चिड़ैयांटोक तक 6.3 किलोमीटर, भगवानपुर प्रखंड में भगवानपुर चौक से लहरपुर ताजपुर तक 6.4 किलोमीटर, मटिहानी प्रखंड में महाजी भवानंदपुर से लबकीपारा तक 7.7 किलोमीटर एवं रामपुर पछियारी टोला में 7.5 किलोमीटर, बलिया प्रखंड में पोखरिया महतों टोला एनएच-31 से बड़ी हरिजन टोला होते हुए मंझनपुर तक 8.2 किलोमीटर, चेचियाही पुल से विशनपुर तक 5.2 किलोमीटर, मंसेरपुर से हेतिमपुर तक 6.7 किलोमीटर एवं मंसेरपुर होते हुए सैदपुर तक 6.5 किलोमीटर की अनुशंसा की है। साथ ही साहेबपुर कमाल प्रखंड में एनएच-31 के जानीपुर से डुमरिया होते हुए महिपा तक 7.7 किलोमीटर, एनएच-31 से सनहा होते हुए महमूदगंज तक 5.4 किलोमीटर एवं शाम्हो प्रखंड में गैस गोदाम से कुरहा तक 5.2 किलोमीटर की अनुशंसा की गई है। इसी तरह चेरिया बरियारपुर में प्रखंड में हरसाईन चौक से जयमंगला गढ़ होते हुए मंझौल तक 8.5 किलोमीटर, छौड़ाही प्रखंड में पनसल्ला से जाना होते हुए ब्लाक तक 6.1 किलोमीटर एवं गढ़पुरा प्रखंड में कोरियामा आरसीडी रोड से भूईधारा होते हुए देवरा तक 6.5 किलोमीटर सड़क बनानेेेेेेे-चौड़ीकरण की अनुशंसा की गई है। उन्होंने कहा कि बछवाड़ा प्रखंड के एक, भगवानपुर प्रखंड के एक, मटिहानी प्रखंड के दो, बलिया प्रखंड के चार, साहेबपुर कमाल प्रखंड के दो, शाम्हो प्रखंड के एक, चेरिया बरियारपुर प्रखंड के एक, छौड़ाही प्रखंड के एक एवं गढ़पुरा प्रखंड के एक सड़क की अनुशंसा की गई है। एक सौ करोड़ से अधिक की लागत से इन सड़कों के बन जाने के बाद बेगूसराय के ग्रामीण अंचलों का तेेेजी से विकास संभव हो सकेगा। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

पहले जयचंदों के नाम गिनाने वाले थे तेजप्रताप यादव, अब बयान से मुकरे, बोले- छोड़िए हम जा रहे हैं

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार की सियासत इन दिनों चुनावी बयार के साथ गरमा रही है। लेकिन राजनीतिक सरगर्मी से ज्‍यादा चर्चा में है...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵