back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खलिहान में लगी आग, धान व सरसों जलकर राख

नवादा, 4 मार्च (हि स)। नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेला में खलिहान में गुरुवार को आग लगने से यहां रखे धान का पुंज और सरसों का बोझा पूरी तरह जलकर भस्म हो गया। धान के पुंज में आग लग जाने के बाद उठते आग की लपटों को बाध में मौजूद लोगों ने देखा और जोर जोर से चिल्ला कर इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। घटना की सूचना पाकर थाना अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र प्रसाद ने तुरंत घटनास्थल पर अग्निशामक वाहन एवं कर्मी को रवाना कर दिया। घटनास्थल पर पहुंचकर अग्निशामक कर्मियों ने धान के पुंज में लगे आग के लपटों को बुझाने में लग गए। भरपूर प्रयास करने के बावजूद धान के तीनों पुंज जलकर भस्म हो गये। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गांव के ही शत्रुघन सिंह के खेत में खलिहान बनाकर धान के पुंज को लगाया गया था ।जिसमें बच्चों सिंह के एक पुंज जिसमें लगभग आठ हज़ार नेवारी ,दूसरा गिरजा सिंह के एक पुंज जिसमें 12 हजार नेवारी, तीसरा उमेश सिंह उर्फ रोहित सिंह का एक पुंज जिसमें लगभग 1हजार पीस नेवारी के साथ-साथ आनंदी शर्मा का रखा हुआ था। 20 बोझा सरसों एवं खलिहान में लगे हुए 6 सीसम के पेड़ में से दो पेड़ एवं एक पेड़ आम का जलकर नष्ट हो गया। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...