गया, 27 मई (हि.स.)। पूर्व मध्य रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा की युवा कमेटी की कोविड-19 से संबंधित विषय पर चर्चा के लिए गुरुवार को वर्चुअल मीटिंग की गई। इस मीटिंग की अध्यक्षता युवा कमेटी के गया शाखा अध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने किया। युवा कमेटी के शाखा सचिव संजीत कुमार ने सभी प्रतिभागियों के साथ संवाद के दौरान ईसीआर के यू के द्वारा इस कोविड-19 रूपी महामारी में भी संक्रमित कर्मचारियों के बीच किस प्रकार कार्य को अंजाम दिया, उसे काफी विस्तार से बताया। मुख्यय अतिथि ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन हाजीपुर के कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश कुमार वर्चुअल संवाद कार्यक्रम के दौरान उपस्थित थे। उन्होंने युवाओं को कोविड-19 से बचाव एवं कर्मचारियों के बीच सहयोग, सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ कैसे कार्य किया जाए? काफी विस्तार पूर्वक बताया। गयाा शाखा के सचिव विजय कुमार इस वर्चुअल मीटिंग को काफी सकारात्मक बताया एवं युवाओं में कार्य करने के प्रति रुझान को सेवा भावना से प्रेरित बताया । उन्होंने युवाओं को बहुत सारे टिप्स दिए। ताकि युवा कोविड-19 से बचाव करते हुए अन्य संक्रमित कर्मचारियों को मदद कर सके । युवा साथियों से आज तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई एवं आगे भी किस प्रकार से रणनीति बनाकर कोविड-19 कर्मचारियों को मदद कर सके इसके लिए बारी-बारी से चर्चा की गई। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज कुमार




