back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में आज हो सकता है कैबिनेट विस्तार, या नीतीश कुमार फिर भंग कर सकते हैं अपनी सरकार!

Bihar News: बिहार में JDU और BJP की गठबंधन की सरकार है, लेकिन अभी तक उन्होंने मंत्री मंडल का विस्तार नहीं किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार में JDU और BJP की गठबंधन की सरकार है, लेकिन अभी तक उन्होंने मंत्री मंडल का विस्तार नहीं किया है। इसी बीच आज 15 मार्च को बिहार में पहला कैबिनेट विस्तार होने की संभावना जताई जा रही है।

बिहार सरकार अपने मंत्री मंडल में 2 महिलाओं को मंत्री पद की शपथ दिला सकती है

हालांकि मंत्री मंडल विस्तार को लेकर बिहार सरकार आज और कल को करने पे छोड़ती आ रही है। मिली सुचना के अनुसार सहयोगी दल भाजपा पर सीटों को लेकर दवाब बना रही है। इसको लेकर क्या मामला है ये जल्द ही साफ हो जायेगा। आज होने वाले मंत्री मंडल के विस्तार में 36 मंत्री बन सकते हैं। अगर वर्तमान स्थिति देखी जाये तो सीएम नितीश कुमार समेत अभी कुल 9 मंत्री कार्यरत हैं। अगर देखा जाये तो बिहार में अभी 16 मंत्रियों के पद खाली हैं। जिसमे संभावना जताई जा रही है कि 15 मार्च को होने वाले मंत्री मंडल विस्तार में BJP के 15 से 12 और JDU के 9 मंत्री बन सकते हैं। अभी तक इन नामो की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन संभावित मंत्रियों के नामो की सूची के अनुसार बिहार सरकार अपने मंत्री मंडल में 2 महिलाओं को मंत्री पद की शपथ दिला सकती है।

JDU के कोटे से मंत्री पद में शामिल होने के संभावित नाम

  • अशोक चौधरी- अशोक चौधरी राज्य के बरबीघा शेखपुरा से अपनी राजनीति कर रहे हैं।

  • महेश्वर हजारी- महेश्वर बिहार के कल्याणपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं।

  • सुनील कुमार- सुनील बिहार के डीजी का पद संभाल चुके हैं।

  • लेसी सिंह- लेसी बिहार के पूर्णिया के धमदाहा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

  • मदन सहनी- मदन दरभंगा जिले बहादुरपुर से विधायक हैं।

  • शीला मंडल- शीला मंडल बिहार के फुलपरास सीट से विधायक हैं।

  • जयंत राज- जयंत राज अमरपुर विधायक हैं।

  • जमा ख़ान- कैमूर जिले से BSP के टिकट पर विधायक बने थे, फिर JDU में शामिल हो गए थे।

भाजपा की तरफ से इन्हे बनाया जा सकता है मंत्री

  • मंगल पांडेय- राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी रहे चुके हैं।

  • नितिन नवीन- बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं।

  • नीतीश मिश्रा- मधुबनी जिले के झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

  • जीवेश मिश्रा- जाले निर्वाचन क्षेत्र से 2020 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में विधायक चुने गए थे।

  • हरि सहनी- बिहार विधान परिषद के वर्ष 2022 से सदस्य हैं।

  • जनक राम- गोपालगंज विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं।

  • ब्रजकिशोर बिंद- चैनपुर विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं।

  • .जनक सिंह- तरैया विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं।

पहले से मंत्री पद संभाल रहे भाजपा और JDU के नेता

जानकारी के लिए बता दें कि भाजपा के कोटे से पहले से ही सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, प्रेम कुमार, संतोष मांझी मंत्री का पद संभाल रहे हैं। वहीं JDU के कोटे से विजय चौधरी ,श्रवण कुमार ,बिजेंद्र यादव ,निर्दलीय सुमित सिंह मंत्री पद संभाल रहे हैं।

मनोज ने नीतीश कुमार का फिर से सरकार भंग करने की भी आशंका जताई है

वहीं बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बिहार की राजनीति पर करिने से नजार रखने वाले मनोज कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक ट्विट किया है। जिसमे लिखा है कि “बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार मानो बीरबल की खिचड़ी….. पिछले महीने से ही विस्तार होने की खबर हर चार पांच दिन पर आती रही है। पिछले दो दिनों से पटना से दिल्ली तक हल्ला मचा है । मीडिया खबर दे रहा है कि आज होगा.. कल होगा.. 11 बजे होगा.. 3 बजे होगा… विधायकों को पटना में रहने को कहा गया है… फलां…फलां कहीं ऐसा तो नहीं कि मंत्रिमंडल विस्तार के पीछे कोई अलग लेवल की प्लानिंग हो….4 बजे कैबिनेट की मीटिंग है । इंतजार कीजिए । कोई नई टाइमिंग आती है कि सरकार जाती है।” मनोज ने नीतीश कुमार का फिर से सरकार भंग करने की भी आशंका भी जताई है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा सीट 2026 चुनाव में एक बार फिर चर्चा में है। यह सीट पश्चिम बर्धमान जिले...
spot_img

Latest Stories

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵