भागलपुर, 20 मई (हि.स.)। साकारात्मक सोच, धैर्य और परिवार के सहयोग से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजीनियर श्रीकांत ने कोरोना को मात दे दी है। स्वस्थ होने के बाद उन्होंने बताया कि उनके भाई जैसा मित्र डॉ. प्रेम राज बहादुर (स्त्री रोग विशेषज्ञ) को कोराना हो गया था। जिसे मैं भर्ती कराने 24 अप्रैल को मायागंज अस्पताल गया था लेकिन डॉ प्रेम राज बहादुर का 25 अप्रैल के सुबह मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्होंने बताया कि 25 आप्रैल को जब वे मायागंज अस्पताल से वापस घर आए तो 2 घंटा बाद उन्हें 103 डिग्री से ऊपर बुखार आ गया। उन्होंने 28 अप्रैल को गोराडीह अस्पताल में अपना आरटीपीसीआर के लिए सैंपल दिया। जांच के रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मेरे घर वाले चिंतित हो गए। इसके बाद मेरे पिता अंगद कुमार सिंह और मेरी पत्नी रानी प्रिया ने धैर्य का परिचय देते हुए घर पर ही आइसोलेट रहने का विचार बनाया। मैं घर पर ही 14 दिन तक आइसोलेट रहा तथा एक ऑक्सीमीटर खरीद लिया। समय-समय पर शरीर का ऑक्सीजन लेवल नापते रहे तथा घरेलू उपचार के साथ-साथ दवाइयां भी लिया। 12 मई को पुनः गोराडीह अस्पताल में अपना आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल दिया। राहत की बात है मेरा जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ गया है। उन्होंने बताया कि इस विषय परिस्थिति में मुझे मेरे पिताजी और पत्नी का हमेशा हौसला मिला और इसका नतीजा है कि आज मैंने कोराना से जंग जीत लिया है। अब मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं। अब मैं 28 दिन बाद वैक्सीन लूंगा। मैं जब कोराना से पीड़ित था तो भी अभिभावक रूपी जनता जनार्दन का फोन से उचित सेवा करता रहा। अब पहले की तरह जनता की सेवा आगे भी करता रहूंगा। हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/चंदा




