किशनगंज,हि.स.। जिला में अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस अधीक्षक ने एक फरमान जारी किया है। फरमान यह है कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक अब कहीं की मोटरसाइकिल एवं घरों में चोरी होने पर पुलिस पदाधिकारी से लेकर चौकीदार तक का सात से दस दिनों का वेतन काट लिया जाएगा।
निर्देश के बाद पुलिस कर्मियों में हड़कंप
इसके बावजूद चोरी की घटना में अंकुश नहीं लग पाया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कड़े रुख अपनाते हुए वेतन कटौती का आदेश दिया है। पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा है कि पुलिस पदाधिकारी अपने टीम के अपने अपने वार्ड व पंचायत का सुरक्षा को और मजबूत करें ताकि घटना ना हो। वहीं पुलिस अधीक्षक के इस निर्देश के बाद से ही पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है और अपने अपने क्षेत्र पर पैनी नजर पुलिस रख रही हैं।





