back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar News: मुजफ्फरपुर में हुए नाव हादसे में 14 लोगों में से एक मासूम का शव नदी तट पर मिला, बाकी की तलाश जारी

Muzaffarpur Boat Sinks: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गुरुवार को हुए नाव हादसे में 14 लोगों के लापता होने की खबर सामने आई थी। इसके बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गुरुवार को हुए नाव हादसे में 14 लोगों के लापता होने की खबर सामने आई थी। इसके बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान पागाडीह विद्यालय के पास नदी तट पर चार वर्षीय अजमत का शव बरामद होने के बाद एक बार फिर गांव में हंगामा मच गया है। हालंकी अभी बाकी लापता लोगों की तलाश की जा रही है। शव बरामद होने के बाद बच्चे की शिनाख्त मो. नौशाद के पुत्र अजमत के रूप में की गई थी।

नाव पर 30 से अधिक बच्चे थे सवार

आपको बता दें 14 सितंबर गुरुवार को बिहार के मुजफ्फरपुर में नदी में जा रही स्कूली बच्चों की नाव पलट जाने से अफरातफरी मच गई थी। इस नाव में कुल 30 से अधिक बच्चे सवार थे। जिसमें से 15-20 बच्चों को बचाया जा चुका था, और लगभग 10 बच्चें लापता बताए जा रहे थे। इस हादसे के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। यह घटना बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र अन्तर्गत बेनीबाद ओपी स्थित मधुरपट्टी घाट के पास की थी।

Untitled_design__8_.png

20 बच्चों को ग्रामीणों की मदद से निकाला गया

बेनीवाद ओपी क्षेत्र में मधुरपट्टी घाट पर हुई इस दुर्घटना में 20 बच्चों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से निकाल लिया गया था। जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने बताया कि कल रात अंधेरा होने की वजह से अभियान रोक दिया गया था। आज सुबह 7 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन फिर शुरू किया गया है। अभी सिर्फ एक बच्चे का शव मिला है। बाकी की तलाश जारी है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा आज सड़क मार्ग से घटनास्थल पर पहुंचेंगे। वह पीड़ित परिवारों से भी मिलेंगे।

घर से खाना खाकर स्कूल गई थीं बच्चियां

नदी के किनारे खड़े गम में डूबे जयनारायण यादव की बेटी और भतीजी भी लापता हैं। यादव का कहना है कि राधा और भतीजी सुष्मिता घर से खाना खाकर स्कूल गई थीं। अचानक शोर हुआ कि नाव डूब गई। वह नदी की ओर भागे। वहां पहुंचे तो पता चला दोनों नाव पलटने से डूब गई हैं। सुष्मिता की मां को यह पता चला तो वह भी नदी की ओर भागीं। वहां पहुंचकर छलांग लगा दी। गनीमत रही ग्रामीणों ने उन्हें बचा लिया।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि सीएम पद छोड़ने के बाद...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵