back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Loksabha 2024: 1 बजे तक बिहार की 8 सीटों पर 34.65 प्रतिशत मतदान, बढ़ते तापमान के साथ थमे लोगों के कदम

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में बिहार की आठ सीटों पर हो रहा मतदान।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का मतदान है। बिहार में छठे चरण में 86 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में बिहार की 8 सीटों पर मतदान किया जा रहा है। बता दें कि मतदान सुबह सात बजे शुरू था। सुबह सात बजे शुरू हुई वोटिंग नौ बजे तक बिहार की आठ सीटों पर 9.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। जो 11 बजे 23 प्रतिशत के पार दर्ज किया गया, लेकिन दोपहर एक बजे गर्मी बढ़ने के साथ कम उछाल देखी गई। दोपहर 1 बजे तक 34.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

किस-किस सीट पर कितनी हुई वोटिंग

गोपाल गंज में 34.65 प्रतिशत मतदान

महाराजगंज में 34.75 प्रतिशत मतदान

पश्चिम चंपारण में 37.75 प्रतिशत मतदान

पूर्वी चंपारण में 37.57 प्रतिशत मतदान

शिवहर में 38.89 प्रतिशत मतदान

सीवान में 31.59 प्रतिशत मतदान

वैशाली में 40.48 प्रतिशत मतदान

वाल्मिकी नगर में 36.64 प्रतिशत मतदान

बुजुर्गों और दिव्यागों की अलग से हो रही मदद

पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंच रहे मतदाताओं को एक पोलिंग बूथ पर मतदानकर्मी और स्वयंसेवक द्वारा बुजुर्गों और दिव्यांगों की मदद की जा रही है।

86 उम्मीदावरों का भविष्य होगा तय

बिहार में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आठ लोकसभा सीटों पर आज वोटिंग सुबह सात बजे से हो रही है। जिन आठ सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज शामिल हैं। इन लोकसभा क्षेत्र के करीब डेढ़ करोड़ मतदाता 86 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। प्रदेश की इन आठ सीटों पर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारियां चुस्त-दुरुस्त हैं।

बड़े दिग्गज उतरे मैदान में

शिवहर लोकसभा सीट से बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद चुनाव लड़ रही हैं। तो वहीं सीवान से मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब अफनी किस्मत को आजमा रही हैं। वैशाली सीट पर बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला किस्मत को आजमाने उतरे हैं। सीवान में त्रिकोणीय मुकाबला है। हिना शहाब के निर्दलीय लड़ने से एनडीए और इंडिया गठबंधन का समीकरण बिगड़ रहा है। महाराजगंज सीट पर एनडीए के बीजेपी कैंडिडेट जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी के बीच सीधी टक्कर है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

संजय राउत का चेतावनी भरा बयान: INDIA अलायंस सिर्फ चुनाव से पहले नहीं, हमेशा रहे सक्रिय और संगठित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राज्यसभा सांसद संजय राउत ने INDIA अलायंस की वर्तमान स्थिति पर खुलकर टिप्पणी की है और कहा कि यह गठबंधन केवल...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...