back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Murder Case: पत्रकार विमल मर्डर केस में बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार; अब जल्द खुलेगा राज

Bihar Journalist Murder Case: बिहार के अररिया जिले में रानीगंज के पत्रकार विमल कुमार यादव हत्याकांड मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। CM नीतीश ने कहा अधिकारी गौर कर रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार के अररिया जिले में रानीगंज के पत्रकार विमल कुमार यादव हत्याकांड मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब बिहार पुलिस इन 4 संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। आपको बता दें विमल यादव के पिता ने इस मामले में 8 लोगों पर नामजद FIR दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने स्पेशल टीम का गठन कर मामले में नामजद सभी आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी थी। इसके बाद आज पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने दी गिरफ्तार किए गए आरोपितों की जनकारी

अररिया एसपी अशोक कुमार द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपितों में भरगामा थाना क्षेत्र के भरना गांव के रहने वाले विपिन यादव पिता -छेदी यादव,रानीगंज के बेलसरा के रहने वाले भवेश यादव पिता- लस्सी यादव,आशीष यादव पिता- देवानंद यादव,रानीगंज के कोशिकापुर के रहने वाले उमेश यादव पिता- स्व.तेजनारायण यादव हैं। अररिया पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में कहा कि हत्या से पता चलता है कि “पत्रकार विमल यादव की उसके पड़ोसियों के साथ पुरानी दुश्मनी थी। पुलिस ने कहा आशंका है कि इसी मामले को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है।

भाई की हत्या में मुख्य गवाह थे विमल

हालांकि पत्रकार विमल यादव के परिजनों का कहना है कि विमल अपने भाई की हत्याकांड के मुख्य गवाह थे। और केस का स्पीडी ट्रायल चल रहा था। विमल की मुख्य गवाही होनी थी। ऐसे में उनकी हत्या हो जाना बिना किसी साजिश के तो नही है। परिजनों का कहना है कि जिसने गब्बू यादव की हत्या करवाई, उसने ही विमल की हत्या की सुपारी दी है। गवाही के बाद आरोपी को डर था कि उसे उम्रकैद की सजा न हो जाए इसलिए बचने के लिए उसने ऐसा किया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया बयान

पत्रकार की हत्या बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह बहुत दुखद है। मुझे इसकी जानकारी मिलते ही मैंने तुरंत अधिकारियों को कहा कि घटना के संबंध में पता करें। ऐसे कैसे एक पत्रकार की इस तरह हत्या हो जाती है, अधिकारी इस मामले पर गौर कर रहे हैं। मैंने इस मामले में शामिल सभी दोषियों की जल्द-से-जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया है।

तेजस्वी यादव का बेतुका बयान

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी पत्रकार की हत्या मामले में कहा घटना दुखद है। मुख्यमंत्री जी ने खुद इस मामले पर संज्ञान लिया है। जो भी अपराधी हो उसके ऊपर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद तेजस्वी यादव ने कहा बिहार से ज्यादा अपराध तो दिल्ली में हो रहा है। जहां देश के प्रधानमंत्री बैठते है, क्राइम रिकॉर्ड के मामले अगर देखें तो दिल्ली से ज्यादा कहीं अपराध नहीं है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक Anant Singh अब जेल के बाहर आ सकेंगे। उन्हें पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...