back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह भाजपा के टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव, शत्रुध्न सिन्हा की सीट से लगाएंगे दांव

Loksabha Election 2024: देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी दल सर्तक है और सभी ने अपनी अपनी तैयारियां पूर कर ली है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी दल सर्तक है और सभी ने अपनी अपनी तैयारियां पूर कर ली है। देश की हर राजनीतिक पार्टियों ने बड़े विचार विमर्श के बाद अपने उम्मीदवारों का चयन किया है। वहीं भाजपा ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची बना ली है, वे आज या कल में इस लिस्ट को सार्वजनिक कर देंगे। जिससे कई नए और दिग्गज उम्मीदवारों के नामों का खुलासा जल्द ही हो जायेगा। इसी बीच सूत्रों की जानकारी के अनुसार भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता पवन सिंह का नाम भी भाजपा की पहली लिस्ट में आ रहा है। जानकारी के अनुसार उन्हें बॉलीवुड अभिनेता और टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ चुनाव में खड़ा किया जा सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार वह एक फिल्म के लिए 50 लाख तक की फीस लेते हैं

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अपने अभिनय के दम पर करोड़ो की संपति अर्जित की है। पवन सिंह का नाम भाजपा की लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची में होने की सूत्रों की खबर से वह सुर्ख़ियों में आ गये हैं और हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है। पवन की अपनी एक बड़ी फैन फॉलोइंग है, जिसको भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भुनाना चाहती है। उन्होंने फिल्मों में अभिनय और सिंगिंग करके करोड़ो की संपति अर्जित की है।

एक रिपोर्ट के अनुसार भोजपुरी स्टार पवन सिंह के पास करीब 50-65 करोड़ रुपये की नेट वर्थ है। वह भोजपुरी इंडस्ट्री के काफी महंगे अभिनेता है। उनकी सालाना कमाई 3 से 5 करोड़ की है जो कि उनके द्वारा अभिनय और सिंगिंग के द्वारा अर्जित की जाती है। रिपोर्ट के अनुसार वह एक फिल्म के लिए 50 लाख तक की फीस लेते हैं।

वहीं संपति के मामले में उनके होने वाले प्रतिद्वंदी शत्रुघ्न सिन्हा उनसे आगे हैं

पवन सिंह के पास बिहार और मुंबई में आलीशान घर है। वह एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। इसके अलावा उनके पास लग्जरी कार, पुश्तैनी जमीन-जायदाद आदि मिलाकर 50-65 करोड़ की नेट वर्थ है। अब करने जा रहे हैं राजनीति में प्रवेश। वहीं संपति के मामले में उनके होने वाले प्रतिद्वंदी शत्रुघ्न सिन्हा उनसे आगे हैं। रिपोर्ट के अनुसार शत्रुघ्न सिन्हा के पास 131 करोड़ रुपये की नेट वर्थ है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

एक आंख पर पट्टी, खतरनाक अंदाज़ में एंट्री! जब अजय देवगन ने विलेन बनकर इस फिल्म में मचाया था तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने अपने 35 साल के करियर में न सिर्फ हीरो के रूप में बल्कि विलेन...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...