back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar News: बिहार के बेगूसराय में शराब तस्कर बेखौफ, दरोगा को रौंदा; एक जवान घायल

Bihar News: बेगूसराय में बेखौफ शराब कारोबारी ने बीते रात एक पुलिस पदाधिकारी की जान ले ली। गुप्त सूचना के आधार पर शराब कारोबारी को पकड़ने गई नावकोठी थाना की पुलिस पर कारोबारी ने गाड़ी चढ़ा दी।

बेगूसराय, (हि.स.)। बिहार के बेगूसराय में बेखौफ शराब कारोबारी ने बीते रात एक पुलिस पदाधिकारी की जान ले ली। गुप्त सूचना के आधार पर शराब कारोबारी को पकड़ने गई नावकोठी थाना की पुलिस पर कारोबारी ने गाड़ी चढ़ा दी, जिसमें पुअनि खामस चौधरी की मौत हो गई। जबकि, एक होमगार्ड जवान घायल हो गया।

पुअनि खामस चौधरी कर्तव्य के दौरान शहीद हो गए

एसपी योगेन्द्र कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बुधवार सुबह बताया कि नावकोठी थाना में प्रतिनियुक्त पुअनि खामस चौधरी कर्तव्य के दौरान शहीद हो गए। मंगलवार देर रात नावकोठी थानाध्यक्ष को जानकारी मिली कि एक ऑल्टो कार से कोई व्यक्ति शराब ले जा रहा है। जानकारी पर कार्रवाई के लिए रात्रि गश्ती गाड़ी को भेजा गया था। रात्रि गश्ती गाड़ी में पुअनि खमास चौधरी थे। रात के 12:30 बजे ऑल्टो कार को रोकने के लिए पुलिस की गाड़ी को छतौना बुढ़ी गंडक नदी पुल के पास लगाकर पुअनि खामस चौधरी रोड पर खुद अन्य तीन होम गार्ड जवान के साथ खड़े थे।

ऑल्टो कार ने खामस चौधरी को टक्कर मार दी थी

ऑल्टो कार वाले ने पुलिस की गाड़ी देख अपनी स्पीड बढ़ा दी और खामस चौधरी को टक्कर मार दी। जिससे वे नीचे गिर गए और पत्थर से सिर पर चोट लगने के कारण उनकी वहीं मौत हो गई। एक अन्य होम गार्ड जवान दरियापुर निवासी बालेश्वर यादव को भी चोट लगी है, जिसका सदर अस्पताल में ईलाज कराया जा रहा है।

ऑल्टो गाड़ी के मालिक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है

घटना के तुरंत बाद बखरी एसडीपीओ चंदन कुमार, सी.आई. बखरी, एस.एच.ओ. नावकोठी के साथ-साथ घटनास्थल पर भी पहुंच गए। एसडीपीओ बखरी के नेतृत्व में विशेष टीम बना दी गई है। ऑल्टो गाड़ी के मालिक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद परिजन में कोहराम मच गया है। वहीं, पुलिस कर्मियों में भी भारी आक्रोश है।

पोस्टमार्टम कर पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया

उल्लेखनीय है कि मधुबनी जिले के राहिका थाना क्षेत्र स्थित मारर गांव के भोला चौधरी के पुत्र खामास चौधरी 2009 बैच के दरोगा थे। 2013 में इनकी जॉइनिंग हुई और करीब चार साल से बेगूसराय में तैनात थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पत्नी कल्पना सहित अन्य लोगों की भीड़ जुट गई है। पोस्टमार्टम कर पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम संस्कार के लिए शव पैतृक गांव भेजने की तैयारी चल रही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

CBI जांच के बीच NEET छात्रा के परिवार को जान से मारने की धमकी, घर में फेंका गया खौफनाक पर्चा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में NEET छात्रा की मौत के मामले में CBI ने जांच शुरू कर दी है, वहीं परिवार को हत्या की...
spot_img

Latest Stories

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...