back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP News: आर्मी जवान ने बुजुर्ग माता-पिता को पीटा, रातभर ठंडे पानी में रखा, पानी मांगा तो पेशाब पिलाई, FIR दर्ज

Bhopal: एक आर्मी जवान ने अपने माता-पिता को इतनी यातनाएं दीं कि अब वह अस्पताल में भर्ती हैं। बेटे ने बूढ़े माता-पिता के साथ मारपीट की, रात भर कड़कड़ाती ठंड में घर से बाहर रखा और उन पर पानी डालता रहा।

भोपाल, हि.स.। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक आर्मी जवान ने अपने माता-पिता को इतनी यातनाएं दीं कि अब वह अस्पताल में भर्ती हैं। बेटे ने बूढ़े माता-पिता के साथ मारपीट की, उन्हें रात भर कड़कड़ाती ठंड में घर से बाहर रखा और उन पर पानी डालता रहा। जब पिता ने पीने के लिए पानी मांगा तो उन्हें पेशाब पिला दी। इससे भी जी नहीं भरा तो उसने पिता की मूंछें काट दीं।

बेजे ने बुजुर्ग माता-पिता पर किया अत्याचार

मामला जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम टेमझिरा का है, जहां यह घटना रविवार की रात हुई, लेकिन बुधवार को इसकी जानकारी सामने आई है। पीड़ित बुजुर्ग मलुकचंद (74) पुत्र कली सूर्यवंशी और मंगली बाई पत्नी मलुकचंद निवासी टेमझिरा ने बताया कि उनका पुत्र प्रभु सूर्यवंशी आर्मी में नौकरी करता है। वह छुट्टी आया था। गत 10 दिसंबर को वह रात्रि में शराब पीकर आया और हमें गालियां देने लगा। गाली देने से मना किया तो उसने लाठी से हम दोनों की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। रातभर हमें ठंड में बाहर रखा और तो और ठंडा पानी डालता रहा। पानी मांगा तो पेशाब पिला दी।

पिता ने सारी घटनाक्रम बताई

पिता ने बताया कि यह तीसरी बार है, जब बेटे ने उनके साथ मारपीट की है। वह जब भी छुट्टी पर आता है तो मारपीट करता है। वह पैसों की मांग करता है। हम चाहते हैं कि उस पर कार्रवाई हो। 10 दिसंबर को भी मारपीट की। घटना को होते हुए गांव के कुछ लोगों ने भी देखा है। ग्रामीणों ने ही हमें बचाया और अस्पताल लेकर आए।

मुलताई थाना में मुकदमा दर्ज

मामले में मुलताई थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट करने के दौरान सिर्फ मारपीट की बात वृद्ध दंपती ने बताई थी। बाद में पेशाब पिलाने की बात भी सामने आई है। दोनों के बयान लिए जाएंगे और यदि वे इसे स्वीकारते हैं तो मामले में धाराएं बढ़ाई जाएंगी। फिलहाल आरोपी प्रभु सूर्यवंशी के खिलाफ धारा 323, 294, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

शादी की चौथी सालगिरह पर राजकुमार राव और पत्रलेखा की खुशियां हुई दोगुनी, कपल बने माता-पिता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड में खुशी का माहौल है, हाल ही में कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...