back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar News: बेगूसराय लोकसभा सीट पर सीपीआई से अवधेश राय होंगे उम्मीदवार, कन्हैया कुमार का पत्ता साफ

Bihar News: राजद ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) को बेगूसराय लोकसभा सीट दे दिया है।

पटना, (हि.स.)। राजद ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) को बेगूसराय लोकसभा सीट दे दिया है। सीपीआई ने इस सीट से उम्मीदवार के नाम का भी एलान कर दिया है। इसके साथ कन्हैया कुमार के लिए बेगूसराय की सीट मांग रही कांग्रेस को लालू यादव से जोरदार झटका लगा है और कन्हैया का पत्ता साफ हो गया है।

अवधेश राय बेगूसराय से आईएनडीआईए के उम्मीदवार होंगे

सीपीआई महासचिव डी. राजा ने शुक्रवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सीपीआई राज्य कमेटी की बैठक में बेगूसराय से अवधेश राय को उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया गया है। अवधेश राय बेगूसराय से आईएनडीआईए के उम्मीदवार होंगे। डी. राजा ने कहा कि सीपीआई की मांग दो सीटों की है लेकिन फिलहाल एक सीट देने का फैसला हो गया है। दूसरे सीट को लेकर राजद से बातचीत जारी है। उम्मीद है कि उनकी पार्टी को दूसरी सीट भी मिल जायेगी।

सीपीआई की राज्य कमेटी की बैठक में उम्मीदवार चुन लिया गया

डी. राजा एक दिन पहले ही सीपीआई राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मिले थे। वहां हुई बातचीत में राजद ने बेगूसराय सीट को सीपीआई को देने का एलान किया। इसके बाद सीपीआई की राज्य कमेटी की बैठक में उम्मीदवार चुन लिया गया।

पिछले लोस चुनाव में कन्हैया कुमार सीपीआई के उम्मीदवार बनकर यहां से लड़े थे

उल्लेखनीय है कि पिछले लोकसभा चुनाव में कन्हैया कुमार सीपीआई के उम्मीदवार बनकर यहां से लड़े थे। बाद में वे कांग्रेस में शामिल हो गये थे। राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले कन्हैया कुमार के लिए कांग्रेस बेगूसराय सीट मांग रही थी लेकिन राजद ने उसका कोई नोटिस नहीं लिया। यह कन्हैया कुमार के लिए बहुत बड़ा झटका है। कांग्रेस पार्टी उनके लिए बेगूसराय लोकसभा सीट नहीं बचा पाई। इस बार कन्हैया कुमार को निराशा ही हाथ लगी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵