बेगूसराय, 30 मार्च (हि.स.)। बेगूसराय में स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन की टीम कोरोना संक्रमण पर रोक के लिए एक्शन मोड में काम कर रही है। एक ओर लगातार जांच चल रही है तो दूसरी ओर कोरोना टीकाकरण की प्रक्रिया काफी तेज हो गई है, अब तक यहां 65 हजार 392 लोगों को टीका दिया जा चुका है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. हरेराम कुमार ने बताया कि मंगलवार को भी सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण किया गया। जिसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के 2463 लोगों ने फर्स्ट डोज लिया। 45 से अधिक उम्र के 324 लोगों ने टीका लिया है। जबकि 68 फ्रंटलाइन वर्कर और स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रथम डोज तथा 92 फ्रंटलाइन वर्कर एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने द्वितीय डोज का टीका लिया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को 60 से अधिक उम्र के बछवाड़ा में 133, बखरी में 288, बलिया में 85, बरौनी में 109, बेगूसराय में 137, बेगूसराय अर्बन में 58, भगवानपुर में 48, वीरपुर में 123, छौड़ाही में 213, चेरिया बरियारपुर में 68, डंडारी में 149, गढ़पुरा में 117, खोदावंदपुर में 111, मंसूरचक में 117, मटिहानी में 168, नावकोठी में 102, साहेबपुर कमाल में 150, शाम्हो में सात तथा तेघड़ा में 280 लोगों ने टीका लिया है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा




