नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में राजनीतिक जिम्मेदारी के साथ ही उपमुख्यमंत्री और नए गृह मंत्री सम्राट चौधरी की सैलरी और भत्तों में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है। जिस गृह मंत्रालय की कमान लगभग दो दशकों तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संभाल रहे थे, अब वह जिम्मेदारी सम्राट चौधरी के पास है। इस पद पर आते ही उनका मासिक वेतन और भत्ते विधायक (MLA) के वेतन से लगभग एक लाख रुपये ज्यादा हो गए हैं।राजनीतिक कद बढ़ने के साथ ही, उनकी तनख्वाह में हुआ यह बदलाव अप्रैल 2025 के कैबिनेट फैसले का परिणाम है, जब मंत्रियों के वेतन और भत्तों में 30 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी।
मंत्री पद पर सम्राट चौधरी का मासिक पैकेज
मुख्यमंत्री सचिवालय की वर्तमान सैलरी संरचना के अनुसार, एक मंत्री को मिलने वाले मूल वेतन और भत्तों का विवरण इस प्रकार है, जो उनके मासिक पैकेज को ₹2.5 लाख के करीब पहुँचा देता है।
मूल वेतन (Basic Salary) ₹ 65,000
क्षेत्रीय भत्ता (Constituency Allowance) ₹ 70,000
कुल मासिक तय राशि ₹ 1,35,000
अतिरिक्त भत्ते: इसके अलावा, ₹ 3,500 का दैनिक भत्ता प्रतिदिन मिलता है। उपमंत्री होने के नाते, उन्हें ₹ 29,000 का गेस्ट अलाउंस भी मिलता है।सभी भत्ते (दैनिक भत्तों को छोड़कर) जोड़ने पर उनका कुल मासिक पैकेज लगभग ₹ 2.5 लाख हो जाता है।
MLA के वेतन से इतना ज्यादा क्यों?
बिहार में एक सामान्य विधायक (MLA) का मासिक वेतन और भत्ता लगभग ₹ 1.5 लाख होता है। मंत्री बनने के बाद सैलरी में यह बढ़ोतरी केवल मूल वेतन के कारण नहीं हुई है, बल्कि अतिरिक्त भत्तों और सुविधाओं की वजह से हुई है।
तुलना का आधार-विधायक (MLA)–मंत्री (Deputy CM/Home Minister)
मासिक पैकेज-₹ 1.5 लाख के करीब–₹ 2.5 लाख के करीब
बढ़ोतरी का कारण–क्षेत्रीय भत्ता, दैनिक भत्ता और गेस्ट अलाउंस में बड़ी बढ़ोतरी।
वेतन के अलावा मिलीं ‘शाही’ सुविधाएं
मंत्री बनने पर केवल वेतन ही नहीं बढ़ता, बल्कि सुविधाएं और प्रोटोकॉल भी कई गुना बढ़ जाते हैं। सम्राट चौधरी को अब गृह मंत्री के रूप में ये अतिरिक्त सुविधाएँ भी मिलेंगी। पद पर रहते हुए यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर, हवाई जहाज या विशेष ट्रेन का उपयोग करने की सुविधा, जिसका खर्च ट्रैवल भत्ते के रूप में अलग से मिलता है।
साफ है कि गृह मंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी की जिम्मेदारी और पद दोनों का मान बढ़ा है, और उसी अनुपात में उन्हें मिलने वाली वित्तीय सुविधाएं भी विधायक स्तर से कहीं आगे निकल गई।




