back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुंबई में ट्रैविस स्कॉट कॉन्सर्ट में बवाल: 18 लाख के 24 फोन और 12 सोने की चेन हुई चोरी!

मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में ट्रैविस स्कॉट के कॉन्सर्ट में भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने 18 लाख रुपये 24 मोबाइल और 12 सोने की चेन चोरी कर ली। जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हाल ही में हुए अमेरिकी सिंगर और रैपर ट्रैविस स्कॉट के कॉन्सर्ट में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। महालक्ष्मी रेसकोर्स में आयोजित इस कॉन्सर्ट में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए थे, जहाँ चोरों ने भीड़ का फायदा उठाकर अपने हाथ की सफाई दिखाई। पुलिस को मिली शिकायतों के अनुसार, कॉन्सर्ट में शामिल होने वाले लोगों के पास से18 लाख रुपये की कीमत के कुल 24 मोबाइल फोन चोरी हुए। चोरों ने सोने की 12 चेनें भी उड़ा ली हैं। चोरी हुए सामान की कुल कीमत 18 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस का मानना है कि वास्तविक आंकड़े इससे अधिक भी हो सकते हैं, क्योंकि ये संख्या केवल दर्ज की गई शिकायतों पर आधारित है।

BNS की धारा 303(2) और 304 के तहत केस दर्ज, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

जब हजारों की संख्या में लोग ट्रैविस स्कॉट के सुपरहिट गानों पर झूम रहे थे और मस्ती में डूबे थे, तब चोरों ने इस स्थिति का फायदा उठाया और वारदात को अंजाम दिया।इस घटना के बाद कॉन्सर्ट में शामिल हुए लोग नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंचे और FIR दर्ज करवाई।पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 303(2) और 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुटी है।पुलिस कॉन्सर्ट वेन्यू के एंट्रेंस गेट पर लगे सीसीटीवी फुटेज की गहन पड़ताल कर रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

पुलिस का मानना है कि चोरी का वास्तविक आंकड़ा 18 लाख रुपये से कहीं अधिक हो सकता है, क्योंकि यह संख्या केवल उन शिकायतों पर आधारित है जो कॉन्सर्ट में शामिल लोगों ने दर्ज करवाई हैं।

वहीं, कॉन्सर्ट में मौजूद लोगों ने भी इस घटना को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे आयोजनों में भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में लोग अपने कीमती सामान की निगरानी रखें और किसी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत जानकारी दें।

Advertisementspot_img

Also Read:

महाराष्ट्र विधानसभा में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026 पेश, जबरन शादी से जन्मे बच्चे का धर्म मां के मूल धर्म से होगा तय

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Maharashtra में इन दिनों विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इसी दौरान सरकार ने सदन में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026...
spot_img

Latest Stories

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 8वें दिन भी फिल्म ने दिखाया जलवा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट के साथ हुई शुरुआत, Sensex 389 अंक टूटा, Nifty भी 132 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राम नवमी की छुट्टी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵