back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जुबिन फैन क्लब ने जरूरतमंदों के बीच वितरित की खाद्य सामग्री

शिवसागर (असम), 25 जून (हि.स.)। शिवसागर जिला के नाजिरा के सिमलुगुरी नगर सहित अन्य कई इलाकों में शुक्रवार को नाजिर और सिमलुगुरी जुबिन फैन क्लब की ओर से जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। ज्ञात हो कि कोरोना महामारी के चलते राज्य में जारी कर्फ्यू के चलते दैनिक मजदूरी कर अपना पेट पालने वालों के सामने खाने की समस्या उत्पन्न हो गयी है। ऐसी घड़ी में सरकार के साथ ही राज्य के अनेक संगठन व संस्थाओं की और से जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है। शुक्रवार को जुबिन फैन क्लब के कार्यकर्ताओं ने सड़क के किनारे फुटपाथ पर जिंदगी गुजारने वाले लोगों और गरीब लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। जुबीन फैन क्लब के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करने के लिए हर लोगों को आगे बढ़ कर आना चाहिए। कोरोना काल में गरीब तबके के लोग और दैनिक मजदूरी कर अपनी जीविका चलाने वाले लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/असरार/ अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...