back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Assam News: पीएम मोदी असम को दी बड़ी सौगात, 17,606 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

Assam News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने दो दिवसीय असम दौरे के दूसरे दिन शनिवार को जोरहाट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कई विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

जोरहाट (असम), (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने दो दिवसीय असम दौरे के दूसरे दिन शनिवार को जोरहाट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कई विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कुल परियोजनाओं की लागत लगभग 17,606 करोड़ रुपये है।

लाचित बरफूकन की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

प्रधानमंत्री मोदी ने जिन परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया, उनमें प्रमुख रूप से लाचित बरफूकन की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण शामिल है। प्रतिमा का निर्माण 215 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। वहीं 5,55,555 पीएमएवाई-जी घरों का गृह प्रवेश कराया। घरों का निर्माण 8,478 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है।

तिनसुकिया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी ने तिनसुकिया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का उद्घाटन किया। इसका निर्माण 2615 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। इसके अलावा बरौनी-गुवाहाटी गैस पाइपलाइन का लोकार्पण किया। गैस पाइप लाइन का निर्माण 3,992 करोड़ रुपये से हुआ है। नाहरकटिया बरौनी पंपिंग स्टेशनों के बरौनी-बंगाईगांव-गुवाहाटी सेक्टर की पंपिंग क्षमता में वृद्धि का विकास (पंपिंग स्टेशनों का उन्नयन- चरण II) का उद्घाटन किया। इस पर 572 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

PM ने किया डिगबोई रिफाइनरी तक 8 इंच स्पर लाइन को राष्ट्र को समर्पित

प्रधानमंत्री ने प्रतिस्थापित पंपिंग स्टेशन 1 दुलियाजान से डिगबोई रिफाइनरी तक 8 इंच स्पर लाइन को राष्ट्र को समर्पित किया, इस पर 51 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। ग्वालपारा रेलवे लाइन के दोहरीकरण परियोजना के माध्यम से न्यू बंगाईगांव-गुवाहाटी का धूपधारा-छयगांव खंड (34.17 किमी) लोगों की सेवा के लिए समर्पित किया। इस पर 807 करोड़ रुपये खर्चे हुए हैं। न्यू बंगाईगांव-अगियाठुरी दोहरीकरण परियोजना का न्यू बोंगाईगांव-सोरभोग खंड (36.2 किमी) को भी आम लोगों की सेवा के लिए समर्पित किया। इस पर 521 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

पीएम मोदी ने कई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया

प्रधानमंत्री मोदी ने कई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इसमें पीएम-डिवाइन के तहत असम के शिवसागर जिले के डिमौ में 500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले शिवसागर मेडिकल कॉलेज (100 सीटें) एंड अस्पताल का शिलान्यास किया। पीएम-डिवाइन के तहत 300 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हेमेटोलिम्फोइड और बाल चिकित्सा ऑन्कोलॉजी सेंटर की आधारशिला रखी। 768 करोड़ रुपये की मदद से 0.65 से एल एमएमटीपीए तक डिगबोई रिफाइनरी की क्षमता विस्तार करने के लिए आधारशिला रखी। 510 करोड़ रुपये की लागत से कैटेलिटिक रिफॉर्मिंग यूनिट की स्थापना के साथ गुवाहाटी रिफाइनरी विस्तार (1.0 से 1.2 एमएमटीपीए) के लिए आधारशिला रखी। 277 करोड़ रुपये के व्यय से गुवाहाटी के बेतकुची (जीएचवाई) टर्मिनल पर सुविधाओं का पुनरुद्धार एवं संवर्द्धन के लिए शिलान्यास किया।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

स्थिति अभी नाजुक: अमेरिका-ईरान सीजफायर का भारत ने किया स्वागत, विदेश मंत्रालय ने कहा- मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीद

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच घोषित 2 हफ्ते के सीजफायर का भारत ने स्वागत किया है। बुधवार को विदेश मंत्रालय ने...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵