back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्वस्थ होने पर कोरोना मरीजों को डॉक्टरों ने फुलाम गमछा पहनाकर भेजा घर

शोणितपुर (असम), 28 मई (हि.स.)। राज्य में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी बीच कुछ लोग कोरोना से जंग जीत कर घर लौट रहे हैं। तो कुछ लोग अपनी जिंदगी गंवा रहे हैं। इस बीच शोणितपुर जिला के तेजपुर स्थित गेट सुखदा अस्पताल में इलाजरत मरीजों को डॉक्टरों ने स्वस्थ होने के बाद फुलाम गमछा पहनाकर घर रवाना किया। मिली जानकारी के अनुसार तेजपुर स्थित गेट सुखदा मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए नौ आईसीयू सहित 10 ऑक्सीजन सपोर्टिव बेड, 15 चैनल बेड, पांच केबिन, तीन डीलक्स केबिन की व्यवस्था की गई है। इस अस्पताल में अब तक जिस किसी भी कोरोना संक्रमित मरीज का इलाज हुआ वे सभी स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। अब तक सात लोग कोरोना से संक्रमित होने के बाद इस अस्पताल में भर्ती हुए थे। मतिउर रहमान, जिंटू बोरा, सुरेन गोगोई, रिपुन राजखोवा, जाह्नवी बरदलै, दीप कुमार के स्वस्थ होने के बाद डॉक्टरों ने फुलाम गमछा पहनाकर उन्हें घर रवाना किया। गेट अस्पताल के मुख्य डॉ देवव्रत पाठक ने कहा कि डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की निःस्वार्थ सेवा की वजह से सात मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। हमारा लक्ष्य है कि हमारे अस्पताल में जो भी मरीज आए उन्हें अच्छी से अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं हमारी ओर से प्रदान की जाए। मैं लोगों से अनुरोध करूंगा कि जैसे ही करोना से संक्रमित होने का पता चले डॉक्टर से संपर्क करें। लापरवाही न बरतें। सावधान रहें, सुरक्षित रहें और सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करें। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

Bridal Skincare Routine: शादी से 1 महीने पहले अपनाएं ये रूटीन और पाएं गुलाब जैसी त्वचा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  शादी का मौका हर लड़की के लिए खास होता है और हर कोई चाहता है कि उस दिन उसका चेहरा दमकता हुआ,...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵