back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बोराखाई चाय बागान में मातृभाषा जागरण समिति की बैठक संपन्न

कछार (असम), 08 मार्च (हि.स.)। कछार जिला के बोराखाई चाय बागान में मातृभाषा स्वाभिमान जागरण समिति की एक बैठक बागान के प्रबंधक डीएन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जनगणना के समय अपनी मातृभाषा सही-सही लिखवाने के लिए एक समिति का गठन किया गया। अमरदीप नोनिया को अध्यक्ष, अर्जुन गौड़ को उपाध्यक्ष, शिवसागर कुर्मी को सचिव तथा सनत कुमार गौड़ को समिति में सह सचिव का दायित्व दिया गया। समिति की केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार ने बैठक में कहा कि जनगणना में सही-सही मातृभाषा नहीं लिखवाने के कारण हिंदीभाषी एवं चाय जनगोष्ठी के साथ विभिन्न क्षेत्र में अन्याय और भेदभाव हो रहा है। जहां पर बराक वैली में हमारी जनसंख्या एक तिहाई के आसपास है, वहां पर हमें सात प्रतिशत दिखाया जा रहा है। इस अन्याय को इस जनगणना के जरिए रोकना है। सोमवार को दिलीप कुमार ने बताया कि रविवार को आयोजित बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर से स्वीकार किया कि मातृभाषा नहीं लिखवाने के कारण समाज की बहुत क्षति हो रही है। बैठक में संकल्प लिया गया कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम 13 परिवार में जागरण पत्रक लेकर संपर्क करेगा और उनसे भी अनुरोध करेगा कि वे लोग भी 13 परिवारों में जाएं और एक श्रृंखला बनाई जाए ताकि, घर-घर तक यह संदेश पहुंचे। बैठक को मंच के महासचिव राजन कुंवर ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन शिवकुमार ने किया। बैठक में उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में गोविंद लाल गौड़, राधेश्याम कुर्मी, श्यामसुंदर दुसाध, देवनाथ नोनिया, रितेश नोनिया, मोती लाल गौड़, रामशरण रविदास, मुन्ना गौड़, शामधारी नोनिया, मदन गौड़, कन्हाई लाल नोनिया आदि मौजूद थे। हिंदीभाषी समन्वय मंच के अध्यक्ष राम सिंहासन चौहान के नेतृत्व में रविवार को दुर्गाकोना एवं चातला बस्ती में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। ज्ञात हो कि समिति के नेतृत्व में चाय बागान इलाके में पिछले काफी समय से मातृभाषा को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस बार के जनगणना में इलाके में रहने वाले हिंदीभाषियों की सही तस्वरी सामने आएगी। हिन्दुस्तान समाचार/ अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...