gutkha-worth-more-than-five-lakh-rupees-seized-in-lidu
gutkha-worth-more-than-five-lakh-rupees-seized-in-lidu

लिडू में पांच लाख रुपये से अधिक कीमत का गुटखा जब्त

तिनसुकिया (असम), 17 जून (हि.स.)। तिनसुकिया जिला के मार्घेरिटा सर्किल के लिडू में बुधवार रात लगभग पांच लाख रुपये कीमत का जर्दा युक्त गुटखा जब्त किया गया है। राज्य में जर्दा युक्त गुटखा बेचने पर रोक है। लिडू पुलिस ने गुरुवार को बताया है कि गुटखा तिनसुकिया से लेखापानी के तिरप तक एक महिंद्रा मैक्स गाड़ी के जरिए ले जाया जा रहा था। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा पकड़ने के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। प्रदेश में जारी आतंक को देखते हुए सरकार ने कुछ जिलों में शाम दो बजे से ही कर्फ्यू लागू किया हुआ है। सरकार के निर्देश का उल्लंघन करते हुए कुछ व्यापारी आपातकालीन सेवाओं का फायदा उठाते हुए गुटखा आदि उत्पादों की आपूर्ति जारी रखे हुए हैं। स्थानीय एक संगठन के सदस्यों ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन को रोककर पांच लाख रुपये से अधिक कीमत का जर्दा युक्त गुटखा पकड़ा गया। लिडू थाना प्रभारी उत्तम तमांग के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने गुटखा के साथ मैक्स वाहन (एएस-23एसी-2857) को जब्त कर थाने लाया। बताया जाता है कि गुटखा तिरप निवासी बीके गुप्ता का है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in