कोकराझार (असम), 13 जून (हि.स.)। कोकराझार जिला के फकीराग्राम स्थित कल्पज्योति एनजीओ ने रविवार को जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। फकीराग्राम थानांतर्गत विभिन्न गांवों में लगभग 50 गरीब परिवारों व दिहाड़ी मजदूरों के बीच खाद्य सामग्रियों का वितरण किया गया। रविवार को कल्पज्योति एनजीओ के कार्यकर्ता खाद्य सामग्री लेकर गांवों में पहुंचे। ज्ञात हो कि फकीराग्राम में लॉकडाउन की वजह से गरीब परिवारों के घर में खाने की किल्लत उत्न्पन होने की सूचना पाकर कल्पज्योति एनजीओ ने गरीबों की मदद करने के उद्देश्य से विभिन्न गांवों के जरूरतमंदों की मदद करने का बीड़ा उठाया है। गांव वालों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से काम नहीं मिलने के चलते उनके सामने खाने-पीने की किल्लत उत्पन्न हो गई थी। लेकिन, रविवार को खाद्य सामग्री मिलने से उनकी समस्याओं का कुछ समय के लिए समाधान हो गया है। खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम के दौरान एनजीओ के संदीप नेवार मुख्य अतिथि व फकीराग्राम थाना प्रभारी अजय कुमार साहा के अलावा एनजीओ की सर्मिष्ठा पाल, सताक्षी साहा के साथ ही अन्य सदस्य मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार /किशोर/ अरविंद





