माजुली (असम), 13 मई (हि.स.)। विश्व के सबसे बड़े नदी द्वीप माजुली जिला के दो सत्रों (मठ) का गुरुवार को दौरा कर सत्राधिकारों से आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण करने के बाद गुवाहाटी के बाहर पहला दौरा माजुली का किया है। मुख्यमंत्री ने माजुली के दक्षिणपात सत्र एवं ऐतिहासिक सत्र का दौरा कर सत्राधिकार से मिलकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। सत्राधिकारों से मिलकर आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ ही सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि, मैंने वैष्णवपीठ माजुली के पारंपरिक श्री आउनिआटी सत्र का दौरा किया और सत्राधिकार की पूजा-अर्चना की। मैं सत्राधिकार पीतांबर देवगोस्वामी के साथ बातचीत कर बेहद अभिभूत हो गया। इस दौरान परमेश्वर से राज्य के सर्वांगीण कल्याण के लिए कृपा प्रदान करने का आशीर्वाद मांगा। गुरुजन के द्वारा स्थापित माजुली के श्री दक्षिणापट सत्र का दर्शन किया और सत्राधिकार नानीगोपाल देवगोस्वामी का आशीर्वाद लिया और प्रदेश के लोगों के कुशल मंगल की कामना की। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद




