back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Assam News: एनसी हिल्स चुनाव में भाजपा को बहुमत, शून्य पर सिमटी कांग्रेस, पढ़ें पूरी खबर

Assam News: भाजपा ने असम में उत्तर कछार हिल्स स्वायत्तशासी परिषद (एनसीएचएसी) चुनावों में पूर्ण बहुमत हासिल किया है जबकि कांग्रेस को एक भी सीट नहीं आई।

गुवाहाटी, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने असम में उत्तर कछार हिल्स स्वायत्तशासी परिषद (एनसीएचएसी) चुनावों में पूर्ण बहुमत हासिल किया है जबकि मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस को अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ा और उसकी झोली में एक भी सीट नहीं आई।

भाजपा की मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस को अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा है

जिन 22 सीटों पर चुनाव हुए, उनमें से भाजपा ने कुल 19 सीटें हासिल कर ली हैं जिससे भाजपा फिर से पूर्ण बहुमत में है। सिर्फ 3 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। दूसरी ओर, मैदान में भाजपा की मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस को अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा है और उसकी झोली में एक भी सीट नहीं आई है।

उत्तर कछार हिल स्वायत्तशासी परिषद के 28 निर्वाचन क्षेत्रों में से 22 में चुनाव हुए थे

वोटों की गिनती हाफलोंग डॉन बॉस्को हायर सेकेंडरी स्कूल में सुबह 8 बजे से शुरू हुई थी उत्तर कछार हिल स्वायत्तशासी परिषद के 28 निर्वाचन क्षेत्रों में से 22 में चुनाव हुए थे, क्योंकि 6 निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा के उम्मीदवार पहले ही विजयी हो चुके थे। जैसे-जैसे दिन बीतता गया, भाजपा की स्थिति मजबूत होती गई।

28 में से 25 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की

आज 25 सीटों के साथ, भाजपा ने एक बार फिर उत्तर कछार पर्वतीय स्वायत्त परिषद में सत्ता की बागडोर संभाल ली है। इस तरह 28 में से 25 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की, वहीं 3 सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गयी है। 2 निर्दलीय उम्मीदवार भाजपा समर्थन से चुनाव जीते हैं। इस तरह भाजपा के समर्थन की कुल सीटें 27 बताई जा रही हैं

सीएम डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने कहा असम प्रदेश भाजपा में जश्न का माहौल है

इसके साथ ही भाजपा के लिए एनसीएचएसी में सत्ता बरकरार रखने का रास्ता साफ हो गया है। इसके अलावा, मौजूदा सीईएम देबोलाल गार्लोसा की पहाड़ी परिषद के प्रमुख के रूप में वापसी तय है, जैसा कि मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने पहले मीडिया से कहा था। इस चुनाव परिणाम को लेकर डिमा हसाओ जिले में तथा असम प्रदेश भाजपा के भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल देखा जा रहा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...