back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी ने किया असम के मुख्यमंत्री पर तंज, कहा- नफरत फैलाते है हिमंता बिस्वा सरमा

Assam News: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री एक तरफ नफरत फैलाते हैं और दूसरी ओर जमीन पर कब्जा करते हैं।

बरपेटा (असम), (हि.स.)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री एक तरफ नफरत फैलाते हैं और दूसरी ओर जमीन पर कब्जा करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुबह उठते ही नफरत फैलाते हैं और जब तक जनता इधर-उधर देखती है, उसके जेब से रुपये निकाल लेते हैं।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश के सबसे भ्रष्ट असम के मुख्यमंत्री हैं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान बुधवार को राज्य के बरपेटा में जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश के सबसे भ्रष्ट असम के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि आप मुंह में पान खाओ तो सुपारी का व्यापार मुख्यमंत्री का है। हर कदम पर जनता की जेब से पैसे निकल रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री पर कई गंभी आरोप भी लगाए।

जयराम रमेश ने असम की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा

असम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के असम में होने के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने असम की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने इस यात्रा को लेकर कांग्रेस के पांच स्तंभों पर चर्चा की।

हम डरने वाले नहीं हैं..पीछे नहीं हटेंगे: जयराम रमेश

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार को निचले असम के बंगाईगांव, बरपेटा आदि इलाकों में हैं। इसी बीच कमेटी के महासचिव जयराम रमेश ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। असम की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मैं असम के मुख्यमंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने हमारी यात्रा को अपनी धमकियों से पब्लिसिटी दी। हम डरने वाले नहीं हैं..पीछे नहीं हटेंगे।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 20 से 23 मार्च के बीच मुंबई पहुंचेगी

जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी ने मंगलवार को चुनाव का शंखनाद कर दिया है, जो पांच न्याय पर आधारित है। पिछले 10 साल के अन्याय काल का मुकाबला इन्हीं पांच न्याय के साथ हो सकता है। कांग्रेस की यात्रा के युवा न्याय, भागीदारी न्याय, ⁠⁠नारी न्याय, किसान न्याय और श्रमिक न्याय आधार हैं। कांग्रेस नेता रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 20 से 23 मार्च के बीच मुंबई पहुंचेगी और उसके बाद हमारा संगठन चुनावी प्रक्रिया में लग जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ गुरुवार को पश्चिम बंगाल पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि 26 व 27 जनवरी को यात्रा नहीं होगी और 28 जनवरी को पश्चिम बंगाल में यात्रा शुरू होगी।

असम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कब क्या हुआ

उल्लेखनीय की राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होकर नगालैंड होते हुए शिवसागर जिले की सीमा से असम में पहुंची थी। इसके बाद यात्रा जोरहाट होते हुए माजुली, लखीमपुर, अरुणाचल प्रदेश से होकर वापस असम के बिश्वनाथ जिले के शोणितपुर होते हुए नगांव जिले के धिंग में पहुंची है। पुलिस ने उनकी यात्रा को धिंग में ही रोक दी थी। खानापाड़ा में रोके जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेरीकेडिंग को तोड़कर शहर में घुसने की कोशिशें की गई। इस दौरान कई सुरक्षाकर्मियों मामूली घायल हुए थे। असम पुलिस ने इस सिलसिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, कन्हैया कुमार आदि के विरुद्ध गैर-जमानती धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Bengal Election: Balrampur Seat पर 2026 में कांटे की टक्कर के आसार, 2016 और 2021 के नतीजों ने बढ़ाई सियासी हलचल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की बलरामपुर विधानसभा सीट (Balrampur Seat) राज्य की उन सीटों में गिनी जाती है, जहां चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प...
spot_img

Latest Stories

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵