back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्वचालित हथियार व गोला-बारूद बरामद

गुवाहाटी, 10 मार्च (हि.स.)। असम विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस अवैध अधिकारियों के विरुद्ध अभियान चलाए हुए है। इस कड़ी में बुधवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर चिरांग जिला में पुलिस अभियान चलाते हुए भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद किया है। इस संबंध में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि चिरंग पुलिस द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रूनीखाता एसआई और रुनीखाता ओसी के नेतृत्व में बुधवार की सुबह लगभग 06 बजे के आसपास तलाशी अभियान चलाया गया। यह अभियान चिरंगा फॉरेस्ट रिजर्व के पश्चिमी हिस्से में रुनिखाता थानांतर्गत तीन नंबर उदालगुरी गांव जंगल के अंदर चलाया गया। जंगल में जमीन में गाड़कर रखे गये एके सीरीज की राइफल (फैक्टरी मेड) एक, एके सीरीज राइफल की एक मैगजीन, 7.65 एमएम की पिस्तौल (फैक्टरी निर्मित) 03, 7.65 एमएम पिस्तौल की तीन मैगजीन, एके सीरीज के 90 राउंड जिंदा कारतूस, 9 एमएम की 05 राउंड जिंदा कारतूस, 7.65 एमएम की 03 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है। पहले भी बीटीसी के चारों जिलों में बड़ी संख्या में हथियार व गोला-बारूद बरामद किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵