back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Telangana Election: तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों को हर वर्ष मिलेगा 15 हजार रुपये: राहुल गांधी

Telangana Assembly Election: कांग्रेस ने तेलंगाना की जनता से वादा किया है कि राज्य में सरकार बनने पर किसानों को वर्ष में 15 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग दिया जाएगा।

नई दिल्ली, (हि.स.)। कांग्रेस ने तेलंगाना की जनता से वादा किया है कि राज्य में सरकार बनने पर किसानों को वर्ष में 15 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग दिया जाएगा। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार शाम को तेलंगाना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में सरकार बनने के बाद किसानों को हर वर्ष 15 हजार रुपये का सहयोग दिया जाएगा। साथ ही महालक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये व 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा, महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा भी दी जाएगी।

खेतिहर मजदूरों को उनकी सरकार वर्ष में 12 हजार रुपये देगी

राहुल गांधी ने कहा कि खेतिहर मजदूरों को उनकी सरकार वर्ष में 12 हजार रुपये, धान पर 500 रुपये प्रति क्विंटल बोनस, गृह ज्योति योजना के तहत राज्यवासियों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। साथ ही इंदिरा अम्मा इंदलू योजना के तहत घर बनाने के लिए 05 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

वरिष्ठ नागरिकों को 4000 रुपये पेंशन मिलेगी

राहुल ने कहा कि चेयुथा योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को 4000 रुपये पेंशन, राजीव आरोग्यश्री योजना के तहत 10 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा, युवा विकासम के तहत छात्रों को पढ़ाई के लिए 05 लाख रुपये की मदद दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटें हैं। यहां एक ही फेज में 30 नवंबर को वोटिंग होगी और मतगणना 03 दिसंबर को होगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...