back to top
23.5 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Telangana Election: BRS का घोषणा पत्र जारी, BPL परिवारों को 400 रुपये में देगें गैस सिलेंडर और 5रु लाख का बीमा

Hyderabad: विधानसभा चुनावों के लिए BRS प्रमुख CM चंद्रशेखर राव ने रविवार को घोषणा पत्र में सभी BPL परिवारों और मान्यता प्राप्त पत्रकारों को 400 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा किया है।

हैदराबाद, हि.स.। तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने रविवार को घोषणा पत्र जारी किया है। बीआरएस प्रमुख मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने घोषणा पत्र में सभी बीपीएल परिवारों और मान्यता प्राप्त पत्रकारों को 400 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा किया है। सभी पात्र बीपीएल लोगों के लिए बीआरएस घोषणापत्र में 15 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर देने का भी वादा किया गया है।

6 महीने के भीतर इस घोषणा पत्र में दिए गए वादों पर ध्यान देंगे

मुख्यमंत्री ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि वह तीसरी बार सत्ता में आएंगे और पुराने वादों के अलावा कुछ नए वादों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। सत्ता में आते ही 6 महीने के भीतर इस घोषणा पत्र में दिए गए वादों पर ध्यान देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में जनता से किये गए वादे पूरे किये गए हैं। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले कई पिछड़े और सामाजिक वर्गों को लाभ पहुंचा है।

‘दलित बंधु’ योजना जारी रहेगी

मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी प्रति परिवार 10 लाख रुपये अनुदान वाली ‘दलित बंधु’ योजना जारी रखेगी। घोषणा पत्र में वादा किया गया है कि तेलंगाना में 93 लाख बीपीएल परिवारों को केसीआर बीमा योजना में 5 लाख रुपये का बीमा मिलेगा। सामाजिक पेंशन की राशि को बढ़ाकर 5,000 रुपये प्रति माह की जाएगी। वर्तमान में यह राशि 2016 रुपये है, जिसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 5000 रुपये किया जाएगा।

घोषणा पत्र में आगे क्या कहा?

बीआरएस ने वादा किया है कि दिव्यांगों के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि भी बढ़ाई जाएगी। अब यह राशि 6,000 रुपये होगी। इसके अलावा रायथु बंधु योजना को धीरे-धीरे बढ़ाकर 16,000 रुपये प्रति वर्ष किया जाएगा, फिलहाल इसकी राशि 10,000 रुपये है। राज्य सरकार की ओर से चावल की खरीद पर भी नीति जारी रहेगी।

नई ‘सौभाग्य लक्ष्मी योजना’ के तहत गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) महिलाओं के लिए 3000 रुपये देने की घोषणा की गई है। हैदराबाद में सरकार 2 बीएचके नीति के तहत 1 लाख डबल बेडरूम का निर्माण कराएगी।आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के छात्रों के लिए आवासीय विद्यालय बनेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

DME Gas India: भारत ने निकाला LPG का देसी विकल्प, अब नहीं देखना पड़ेगा खाड़ी देशों का मुंह जानिए क्या है DME गैस?

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। एलपीजी की बढ़ती कीमतों...
spot_img

Latest Stories

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵