back to top
19.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BRS MLA जी. लस्या नंदिता की कार दुर्घटना में दर्दनाक मौत, बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई थी उनकी कार

G Lasya Nanditha Road Accident: विधायक जी. लस्या नंदिता की शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है। उनकी उम्र 36 साल थी, वह तेलंगाना की सिकंदराबाद कैंट सीट से BRS विधायक थी।

हैदराबाद, रफ्तार डेस्क। विधायक जी. लस्या नंदिता की शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है। उनकी उम्र 36 साल थी, वह तेलंगाना की सिकंदराबाद कैंट सीट से BRS विधायक थी। उनकी कार का एक्सीडेंट हैदराबाद के नेहरू आउटर रिंग रोड पर हो गया। उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसा इतना भयानक था कि उनकी कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया है।

पांच बार के विधायक जी सायान्ना की बेटी थी विधायक लस्या नंदिता

विधायक लस्या नंदिता के ड्राइवर को भी इस भयानक सड़क हादसे में काफी गंभीर चोटें आई है। पांच बार के विधायक जी सायान्ना की बेटी थी विधायक लस्या नंदिता। जी सायान्ना सिकंदराबाद कैंट सीट से 5 बार विधायक रहे थे। दुर्भाग्यवश फरवरी 2023 में उनका निधन हो गया था। जिसके बाद उनकी बेटी लस्या नंदिता को तेलंगना में हुए विधानसभा चुनाव में BRS ने सिकंदराबाद से टिकट दिया। जिसमे नंदिता ने भाजपा उम्मीदवार को 17 हजार वोटो से हराकर जीत दर्ज की थी और विधायक बनी थी।

इससे पहले भी नंदिता सड़क हादसे की शिकार हो चुकी हैं

इससे पहले भी नंदिता सड़क हादसे की शिकार हो चुकी हैं, वह 13 फरवरी को नारकेटपल्ली में हुए सड़क हादसे में बाल-बाल बची थीं। जिसमे उन्हें मामूली सी चोटें आई थी। नंदिता 10 दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की सार्वजनिक बैठक में शामिल होने के लिए नलगोंडा जा रही थीं। जहां नंदिता की कार नलगोंडा जिले के नारकेटपल्ली में सड़क हादसे की शिकार हो गयी थी, जिसमे उनके होम गार्ड जी किशोर की मौत हो गयी थी।

नंदिता के साथ लगातार होते रहे हैं हादसे

नंदिता के साथ लगातार होते रहे हैं हादसे, वह 24 दिसंबर को बोवेनपल्ली के एक अस्पताल की सालगिरह समारोह में शामिल होने गई थीं। जहां नंदिता 7 लोगो के साथ लिफ्ट में फंस गयी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लिफ्ट ओवरलोड होने की वजह से गिर गई थी, जिसके कारण नंदिता अंदर ही फंस गयी थी। वह क़रीब 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही थी। जिसके बाद उन्हें सकुशल बाहर निकाला गया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में बाइकर को कुचलने वाले नाबालिग के पिता ने जताया गहरा दुख, मांगी माफी, बोले- बेहद बेहद शर्मिंदा हूं

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली में 23 वर्षीय बाइक सवार को कुचलने के मामले में आरोपी नाबालिग के पिता ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...