back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

US News: अमेरिकी रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन अस्पताल में भर्ती, कई दिन तक राष्ट्रपति बाइडन रहे अनजान; पढ़े पूरी खबर

US News: अमेरिका के रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन के कई दिनों से अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी राष्ट्रपति जो बाइडेन से छुपाने के लिए पेंटागन को तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

वाशिंगटन, (हि.स.)। अमेरिका के रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन के कई दिनों से अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी राष्ट्रपति जो बाइडेन से छुपाने के लिए पेंटागन को तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि लॉयड ने इसके लिए माफी मांगकर इस विवाद का पटाक्षेप करने की कोशिश की है।

पेंटागन ने आलोचना से बचने के लिए उन्हें गहन चिकित्सा देखभाल में भेज दिया है

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन रविवार को भी अस्पताल में भर्ती रहे। वह शारीरिक जटिलताओं से जूझ रहे हैं। पेंटागन उनकी वैकल्पिक सर्जरी की जरूरत की बात को कई दिनों तक सार्वजनिक करने में विफल रहा। पेंटागन ने आलोचना से बचने के लिए उन्हें गहन चिकित्सा देखभाल में भेज दिया है।

ऑस्टिन पहली जनवरी को अस्पताल गए थे

इस रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्टिन पहली जनवरी को अस्पताल गए थे। तब से वह पेंटागन में नहीं हैं। रक्षा विभाग के प्रवक्ता पैट्रिक राइडर ने रविवार दोपहर अपडेट में कहा, “वह अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। वहां से उन्हें छुट्टी कब मिलेगी, इसकी कोई तारीख तय नहीं है,लेकिन वह ठीक हो रहे हैं और अच्छी अवस्था में हैं।”

अमेरिका के नागरिकों को रक्षामंत्री की स्थिति के बारे में जानने का अधिकार है

द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस समय बाइडेन प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, कांग्रेस प्रतिनिधियों और स्वयं राष्ट्रपति पर यह सार्वजनिक करने का दबाव बढ़ गया है कि लॉयड ऑस्टिन के अस्पताल में भर्ती होने के की बात कुछ दिन तक क्यों छुपाई गई। पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने ऑस्टिन के अस्पताल में भर्ती होने का खुलासा करने में देरी को “कर्तव्य में लापरवाही” की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के नागरिकों को रक्षामंत्री की स्थिति के बारे में जानने का अधिकार है।

गोपनीय तरीके से अस्पताल में भर्ती होने की ‘पूरी जिम्मेदारी’ लेते हैं: अमेरिकी रक्षामंत्री

द गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी रक्षामंत्री ने शनिवार को एक बयान में कहा है कि वह गोपनीय तरीके से अस्पताल में भर्ती होने की ‘पूरी जिम्मेदारी’ लेते हैं। इसके लिए देश से माफी भी मांगते हैं। उल्लेखनीय है कि 70 वर्षीय लॉयड ऑस्टिन को नए साल के पहले दिन वाल्टर रीड राष्ट्रीय सैन्य चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया था। आरोप है इस बात को पांच दिन तक छुपा कर रखा गया।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

अगर मैं दखल न देता तो पाकिस्तानी पीएम मारे जाते… डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाक युद्ध पर फिर किया बड़ा दावा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...