कोरबा 29 जून (हि.स.)। जिले के रजगामार में पदस्थ शिक्षका की मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दुखद मौत हो गई है। शिक्षका का पति बालको के मेंटेनेंस डिपार्टमेंट कार्यरत है। शिक्षका की जान उसके पति के कार्यस्थल से ठीक 500 मीटर दूर ही गई। बताया जा रहा है मृतका के दो छोटे-छोटे बच्चे थे, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार मृतका संध्या शर्मा आज सुबह अपने स्कूल से काम निपटाकर घर लौट रही थी। इस दौरान बालको प्लांट के 500 मीटर आगे सामने से आ रही ट्रकों को देखकर हडबडा गई और उसके स्कूटी सीधे डेंगुर नाला पुल से नीचे जा गिरी। जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। बालको थाना प्रभारी प्रभारी राकेश मिश्रा ने कहा है कि प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि शिक्षका तेज रफ़्तार से जा रही थी और अनियंत्रित होकर ड़ेंगुर नाला पुल से नीचे गिर गयी और इसमें उनकी जान चली गई। हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी





