back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरबा : केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संयुक्त ट्रेड यूनियन ने प्रदर्शन कर किया चक्काजाम

कोरबा, 25 मार्च (हि स) I संयुक्त ट्रेड यूनियन के देशव्यापी आह्वान पर मजदूर किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने चारो लेबर कोड बिल के खिलाफ, कोयला उद्योग के निजीकरण के खिलाफ, किसान विरोधी तीनों कानूनों और बिजली संशोधन कानून को वापस लेने, बढ़ती हुई मंहगाई पर लगाम लगाने की मांग को लेकर कुसमुंडा के शिव मंदिर चौक पर संयुक्त ट्रेड यूनियन सीटू, एटक, एस एमएस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर चक्काजाम किया। सीटू के जिला महासचिव और एसईसीएल के सेफ्टी बोर्ड मेम्बर वी एम मनोहर ने कहा कि यह कॉर्पोरेट परस्त कानून मजदूरों किसानों के जनजीवन को तहस-नहस करेंगे और देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करेंगे, इन कानूनों को वापस लेने के सिवा और कोई रास्ता नहीं है I देश मे चल रहे किसान आंदोलन के साथ पूरे देश के मजदूरों ओर किसानों को संयुक्त रूप से सड़कों पर उतर कर आंदोलन करना होगा। कल किसानों द्वारा भारत बंद का आह्वान किया गया है I ट्रेड यूनियन द्वारा भी भारत बंद का समर्थन किया गया है और व्यापारियों से दुकानें और गांवों में ग्रामीणों से रोजमर्रा के कामकाज बंद रखने की अपील की गई। कल गेवरा बस्ती चौक में किसानों द्वारा चक्काजाम किया जाएगा I चक्काजाम में मजदूर संगठन भी भाग लेगा I हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵