back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोंडागांव : सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे केशकाल, समाज के लोगों ने किया भव्य स्वागत

कोंडागांव 17 मार्च (हि.स.) । छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सोहन पोटाई बुधवार को कोंडागांव जिले के दौरे पर हैं। इसी क्रम में सुबह लगभग 10:30 बजे सोहन पोटाई का केशकाल आगमन हुआ, जहां नगर के बस स्टैंड में केशकाल सर्व आदिवासी समाज के द्वारा उनका आतिशबाजी व फूलमाला के साथ स्वागत किया गया। स्वागत के पश्चात आदिवासी समाज युवा प्रभाग द्वारा बड़ी संख्या में बाइक रैली निकाली गई, जो कि बस स्टैंड से शुरू होकर डिपो तक गई। जिसके बाद सोहन पोटाई का काफिले फरसगांव की ओर रवाना हुआ। इस दौरान सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष बंगाराम सोढ़ी, ब्लॉक अध्यक्ष मनिहार मरकाम, सचिव राजेंद्र ठाकुर, माखनलाल कोमरा, युवा प्रभाग अध्यक्ष गोपाल बघेल, संरक्षक उत्तम सलाम, उपाध्यक्ष बृजलाल कोमेटी, त्रिलोचन बघेल समेत समस्त समाजिक पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव गुप्ता

Advertisementspot_img

Also Read:

Raj Kapoor Birthday: इस रूप में की करियर की शुरुआत, फिर यूं बने हिंदी सिनेमा के शोमैन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 14 दिसंबर, 1924 को जन्मे राज कपूर ने भारतीय सिनेमा को वह विरासत दी, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। अभिनेता, निर्माता...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵